NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: होर्डिंग के नीचे फंसे दंपति को बेटे ने अमेरिका में बैठकर ढूंढा, मांगी थी मदद
    अगली खबर
    मुंबई: होर्डिंग के नीचे फंसे दंपति को बेटे ने अमेरिका में बैठकर ढूंढा, मांगी थी मदद
    मुंबई हादसे में जान गंवाने वाले दंपति के बेटे ने लोगों की मदद से उनको खोजा

    मुंबई: होर्डिंग के नीचे फंसे दंपति को बेटे ने अमेरिका में बैठकर ढूंढा, मांगी थी मदद

    लेखन गजेंद्र
    May 17, 2024
    01:59 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई के घाटकोपर इलाके में 13 मई को तूफानी आंधी के कारण विशालकाय होर्डिंग के नीचे दबकर जान गंवाने वाले 16 लोगों में एक दंपति भी शामिल हैं, जो हादसे के बाद से लापता थे।

    दंपति का बेटा यश घटना के समय अमेरिका में था। हादसे के दिन जब माता-पिता से उसका संपर्क नहीं हुआ तो उसने पिता के साथ काम करने वाले सहयोगियों की मदद ली।

    उन्होंने मामले में पुलिस से मदद मांगी और आखिरकार उनका पता लगाया गया।

    तलाश

    अमेरिका अपने बेटे से मिलने जाने वाले थे दंपति

    एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATS) के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक 60 वर्षीय मनोज चंसोरिया और उनकी 59 वर्षीय पत्नी अनीता का बेटा अमेरिका में हैं। वह वीजा से संबंधित काम के लिए मुंबई आए थे, ताकि अमेरिका जा सकें।

    मध्य प्रदेश जाते समय वह कार में पेट्रोल भरवाने के लिए घाटकोपर इलाके में रुके थे, तभी तेज आंधी चली और वे होर्डिंग के नीचे दब गए।

    उनका बेटा यश 13 मई को शाम 5:00 बजे से उनसे संपर्क कर रहा था।

    जांच

    मोबाइल की लोकेशन से मिली मदद

    फोन पर जवाब न मिलने से परेशान यश ने पिता के साथ काम कर चुके उनके पुराने सहयोगियों को फोन किया और मदद मांगी, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस से सहायता मांगी।

    मोबाइल नेटवर्क की मदद से दंपति की अंतिम लोकेशन घटनास्थल पर मिली। आखिरकार 50 घंटे बाद गुरुवार को दंपति का शव होर्डिंग के नीचे से निकाला गया।

    उनका बेटा मुंबई पहुंच चुका है। दंपति फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के मामा-मामी बताए जा रहे हैं।

    हादसा

    हादसे में हुई थी 16 की मौत

    सोमवार 13 मई को मुंबई में आई तूफानी आंधी से घाटकोपर इलाके में लगा विशालकाय अवैध होर्डिंग गिर गया था। हादसे में 16 लोगों की मौत हुई थी।

    हादसे के बाद 60 घंटे से अधिक समय तक बचाव और राहत अभियान चला था। होर्डिंग के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। विशालकाय होर्डिंग के कारण इसका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज था।

    होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार

    मुंबई

    मर्सिडीज-बेंज भारत में बिक्री नेटवर्क का करेगी विस्तार, बना रही योजना  मर्सिडीज-बेंज
    पेट्रोल-डीजल: 12 अप्रैल के लिए जारी हुए ताजा भाव, जानिए कहां-कितने बदले पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल के भाव: 14 अप्रैल के लिए जारी हुई नई कीमत, जानिए कितनी बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    मुंबई: पिता ने की किडनी की बीमारी से जूझ रहे बेटे की हत्या, गिरफ्तार  महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: पिता ने 3 बच्चों की कुएं में फेंक कर हत्या की, मामा पर आरोप लगाया हत्या
    महाराष्ट्र: अकोला में युवक की पुलिस हिरासत में मौत, पुलिसकर्मियों ने की थी पिटाई देश
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 17 अप्रैल के लिए ताजा भाव जारी, आपके शहर में कितने बदले?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    महाराष्ट्र: हरसुल केंद्रीय जेल के कैदियों को मिले स्मार्ट कार्ड, परिवार-वकीलों से कर सकेंगे संपर्क  जेल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025