LOADING...
हर घर तिरंगा अभियान: सरकारी वेबसाइट पर 5 करोड़ से अधिक लोगों ने अपलोड की सेल्फी
हर घर तिरंगा अभियान में सरकार की वेबसाइट को मिली 5 करोड़ से ज्यादा सेल्फी (तस्वीर: pxhere)

हर घर तिरंगा अभियान: सरकारी वेबसाइट पर 5 करोड़ से अधिक लोगों ने अपलोड की सेल्फी

लेखन गजेंद्र
Aug 14, 2023
12:33 pm

क्या है खबर?

भारत की आजादी की 77वीं वर्षगांठ को लेकर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान में 5 करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी सेल्फी केंद्र सरकार की वेबसाइट पर अपलोड की है। 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर 5.34 करोड़ लोग अपनी सेल्फी अपलोड कर चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है। वेबसाइट को सेल्फी अपलोड करने के विकल्प के साथ दोबारा से डिजाइन किया गया है। हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा।

तिरंगा

अमित शाह ने अपने आवास पर लगाया तिरंगा

इस अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर सोमवार को तिरंगा लगाया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीर साझा की। कई अन्य नेताओं ने भी तिरंगा लगाने का आह्वान किया। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने के लिए कहा था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल की डिस्प्ले पिक्चर (DP) पर भी तिरंगा लगाया है और ट्वीट कर लोगों से ऐसा करने का आह्वान किया है।

ट्विटर पोस्ट

अमित शाह ने अपने घर पर लगाया तिरंगा