दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा बोले- दिवाली के बाद सालों बाद हवा साफ हुई
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि इस साल दीपावली के बाद शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पिछले 10 सालों में सबसे निचले स्तर पर रहा है।
उन्होंने इसका श्रेय सरकार की लगातार जारी कोशिशों को दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि हवा अभी भी पूरी तरह से साफ तो नहीं हुई है, लेकिन पिछले सालों के मुकाबले स्थिति थोड़ी बेहतर जरूर है।
दिल्ली का AQI 350 पर 'बहुत खराब'
इस साल दीपावली के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में हल्की गिरावट दर्ज की गई। पहले यह 382 था, जो घटकर 371 हुआ और फिर 12 नवंबर को 350 पर पहुंचा। लेकिन, यह स्तर अभी भी 'बहुत खराब' की श्रेणी में आता है।
तुलना के लिए, बीते सालों में दीपावली के बाद AQI अक्सर 400 के पार चला जाता था (जैसे 2021 में तो यह 462 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था)। सिरसा ने कहा कि दिल्ली की हवा को सचमुच सांस लेने लायक बनाने के लिए अभी भी बहुत काम करना बाकी है।