LOADING...
मणिपुर हिंसा: कुकी समुदाय की महिलाओं का दिल्ली में अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन
अमित शाह के घर के सामने कुकी समुदाय का प्रदर्शन (तस्वीर: ट्विटर/@dembe098)

मणिपुर हिंसा: कुकी समुदाय की महिलाओं का दिल्ली में अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन

लेखन गजेंद्र
Jun 07, 2023
12:48 pm

क्या है खबर?

मणिपुर में जातीय हिंसा को रोकने के लिए बुधवार को कुकी समुदाय की महिलाओं ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने अपनी मांगे लिखी तख्तियां पकड़ रखी थीं। इसमें कुकी के अलावा जोमी, हमार और मिजो समुदाय के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि शाह के आश्वासन के बावजूद उनके समुदाय पर हमले जारी हैं और उनका जीवन दांव पर लगा हुआ है।

प्रदर्शन

गृह मंत्री के दौरे के बाद भी हालात काबू में नहीं

गृह मंत्री शाह ने पिछले हफ्ते मणिपुर का दौरा किया था और कई बैठकें की थीं। इसके बाद भी हालात काबू में नहीं दिख रहे हैं। एक दिन पहले ही उग्रवादियों की गोलीबारी में एक BSF जवान की मौत हो गई थी और 2 अन्य जवान घायल हुए हैं। मणिपुर में मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने को लेकर हिंसा हो रही है। हिंसा में कुल 98 मौतें हो चुकी हैं और 310 से अधिक घायल हुए हैं।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में प्रदर्शन करते कुकी समुदाय के लोग