मणिपुर के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। मणिपुर बोर्ड ने अगले साल होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेंगी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
सुबह की पाली, जो 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक की है, वह ज़्यादा अंकों वाले पेपरों के लिए तय की गई है। कम अंकों वाले पेपरों के लिए कम समय दिया जाएगा।
12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से होंगी शुरू
12वीं कक्षा की परीक्षाओं की शुरुआत 11 फरवरी को मणिपुरी या वैकल्पिक अंग्रेजी के पेपर के साथ होगी। इसके बाद, 13 फरवरी को वैकल्पिक भाषाओं की परीक्षा होगी और 17 फरवरी को अंग्रेजी का पेपर लिया जाएगा।
फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस और अकाउंटेंसी जैसे मुख्य विषयों की परीक्षाएं 23 फरवरी को होंगी। अन्य परीक्षाएं मार्च तक जारी रहेंगी। 12वीं कक्षा के छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए 2 जनवरी से 30 जनवरी के बीच तैयार रहना होगा।