मंगलुरु पुलिस एक मेडिकल छात्रा की तलाश कर रही है जिसे कथित तौर पर उसके परिवार ने कॉलेज से उठा लिया। इस मामले ने तब ज्यादा ध्यान खींचा जब इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया।
इसके बाद पुलिस ने संबंधित थाने को मामला दर्ज करने, पूरी घटना की जांच करने और उस छात्रा का पता लगाने के निर्देश दिए।
कमिश्नर बोले- छात्रा वयस्क, खुद फैसला ले सकती है
यह घटना 19 नवंबर को घटी थी, लेकिन इसकी जानकारी तुरंत पुलिस तक नहीं पहुंची।
पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी ने साफ कहा कि चूंकि छात्रा बालिग है, इसलिए कानूनी रूप से उसे यह अधिकार है कि वह खुद तय करे कि उसे कहां रहना है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि किसी लड़के के साथ उसके संबंधों की वजह से ही परिवार ने यह कदम उठाया होगा।