NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कुत्तों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर किया हमला, मौत
    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कुत्तों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर किया हमला, मौत
    देश

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कुत्तों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर किया हमला, मौत

    लेखन आबिद खान
    April 16, 2023 | 04:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कुत्तों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर किया हमला, मौत
    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कुत्तों के झुंड ने हमला कर एक शख्स की जान ले ली (तस्वीर- पिक्सेल)

    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग पर 10-12 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सफदर अली के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वहीं, पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुत्ते अली पर हमला करते दिख रहे हैं।

    कैसे हुई घटना?

    जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह सिविल लाइन निवासी 65 वर्षीय सफदर अली AMU परिसर में टहल रहे थे। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि घटना के समय उनके आसपास कोई नहीं था। तभी एक के बाद एक करीब 10 कुत्तों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। शुरुआत में अली ने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में अचेत हो गये। लोगों ने खून से लथपथ अली के शव को देख पुलिस को सूचना दी।

    200 मीटर तक मिले घसीटने के निशान

    घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर करीब 200 मीटर तक अली को घसीटे जाने के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने भी लिए हैं। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।

    मामले पर पुलिस का क्या कहना है?

    पुलिस अधिक्षक (सिटी) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि रविवार सुबह विश्वविद्यालय परिसर में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। गुनावत के मुताबिक, "जानकारी मिलते ही अधिकारी फॉरेंसिक ,फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। CCTV फुटेज में पाया गया कि मृतक पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था । मौत के सही कारणों की जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

    हाल ही में बढ़ी है कुत्तों के काटने की घटनाएं

    हाल ही में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से कुत्तों के हिंसक हमले की कई खबरें आ रही हैं। 10 अप्रैल को महाराजगंज जिले में कुत्तों ने एक 9 साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया था। बच्चे का शव अगले दिन मैदान से मिला था। वहीं, मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में एक कुत्ते ने करीब 10 बच्चों पर हमला कर दिया था। घायलों में से एक बच्चे के चेहरे पर 50 से ज्यादा टांके आए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
    अलीगढ़
    उत्तर प्रदेश
    मथुरा

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

    गणतंत्र दिवस पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाहर धार्मिक नारे लगाने पर छात्र निलंबित अलीगढ़
    दिल्ली: सेना के खिलाफ ट्वीट मामले में शेहला राशिद पर चलेगा मुकदमा, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी शेहला राशिद
    NEET PG काउंसलिंग: उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू उत्तर प्रदेश
    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने दो इस्लामी विद्वानों की किताबों को अपने सिलेबस से हटाया नरेंद्र मोदी

    अलीगढ़

    उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में हिंदू पति पर इस्लाम अपनाने का दबाव, मुस्लिम महिला पर मामला दर्ज उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: आबकारी टीम का 15 जिलों में छापा, 2,626 लीटर कच्ची शराब नष्ट की उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ कुत्तों की शादी, बारातियों ने जमकर किया डांस अजब-गजब खबरें
    जोशीमठ के बाद अब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मकानों में पड़ी दरारें, जानें पूरा मामला उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश

    अतीक अहमद हत्याकांड: विपक्ष ने की योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग, जानिये किसने कहा  अतीक अहमद
    अतीक अहमद हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ और कौन हैं गिरफ्तार किए गए आरोपी? अतीक अहमद
    उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या अतीक अहमद
    उत्तर प्रदेश बोर्ड: 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम कब आएगा? उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)

    मथुरा

    वीकेंड गेटवे: आगरा से कुछ ही दूरी पर स्थित हैं ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल आगरा
    देश की इन 5 जगहों पर शानदार तरीके से मनाई जाती है होली होली
    मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद का होगा सर्वे, कोर्ट ने हिंदू सेना की याचिका की स्वीकार ज्ञानवापी मस्जिद
    मथुरा: रेप और हत्या के आरोपी को 57 दिन के अंदर सुनाई गई फांसी की सजा POCSO अधिनियम
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023