NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में बाढ़ का आरोप झारखंड पर लगाया, सीमा बंद की
    अगली खबर
    ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में बाढ़ का आरोप झारखंड पर लगाया, सीमा बंद की
    बाढ़ को लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल आमने-सामने है

    ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में बाढ़ का आरोप झारखंड पर लगाया, सीमा बंद की

    लेखन आबिद खान
    Sep 20, 2024
    11:17 am

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में इन दिनों बाढ़ की स्थिति है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका आरोप झारखंड पर लगाया है और झारखंड सीमा को 3 दिनों के लिए सील कर दिया है।

    इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और राज्य में बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया।

    उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी स्थिति पैदा करने के लिए साजिश की गई है और दामोदर घाटी निगम (DVC) इसके लिए जिम्मेदार है।

    मामला

    क्या है मामला?

    दरअसल, DVC झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर बने मैथन, तिलैया, कोनार और पंचेत बाधों का प्रबंधन करता है।

    17 सितंबर की रात DVC ने 2.1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा था। इसके अगले दिन सुबह 8 बजे तक 1.7 लाख क्यूसेक और 10 बजे तक 1.4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

    इससे बंगाल के हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, बीरभूम, बांकुरा जैसे जिलों में बाढ़ आ गई थी।

    जाम

    सीमा पर लगा लंबा जाम

    सीमा बंद किए जाने के बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

    बंगाल से आने वाले वाहनों को कोई परेशानी नहीं हो रही है, लेकिन झारखंड के वाहनों को बंगाल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

    ममता ने कहा, "झारखंड सीमा के पास सड़कें जलमग्न होने लगी हैं, इसलिए मैं नहीं चाहती कि झारखंड से आने वाले वाहन पानी में डूब जाएं। मैं झारखंड सीमा को 3 दिनों के लिए बंद करने की घोषणा कर रही हूं।"

    झारखंड

    मामले पर झारखंड का क्या कहना है?

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, "यह बंगाल की ओर से जल्दबाजी में लिया गया और अनुचित कदम है। हम बंगाल में खाद्यान्न और अन्य वस्तुओं को ले जाने वाले सभी मालवाहक ट्रकों को रोक देंगे। भारी बारिश के कारण झारखंड के जलाशयों में जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। किसी भी मामले में एक अंतर-राज्यीय समिति बांधों से पानी छोड़ने की निगरानी करती है।"

    संबंध

    ममता ने DVC से संबंध तोड़ने की धमकी दी

    DVC झारखंड और बंगाल दोनों राज्यों में काम करता है।

    ममता ने कहा, "यह बारिश का पानी नहीं है। यह सरकारी संगठन DVC द्वारा अपने बांधों से छोड़ा गया पानी है। यह मानव निर्मित बाढ़ है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र DVC बांधों की सफाई क्यों नहीं कर रहा है? जल भंडारण क्षमता 36 प्रतिशत कम हो गई है। इसमें एक बड़ी साजिश चल रही है। यह जारी नहीं रह सकता, हम इसके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    पश्चिम बंगाल
    ममता बनर्जी
    बाढ़

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    झारखंड

    झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन का आरोप, बोले- मेरी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल हेमंत सोरेन
    झारखंड: चंपई सरकार ने बहुमत साबित किया, हेमंत सोरेन ने ED और राज्यपाल पर निशाना साधा झारखंड सरकार
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 7 फरवरी के लिए नए दाम जारी, जानिए आपके शहर में भाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद हुए थे 351 करोड़ रुपये, अब भरा टैक्स कांग्रेस समाचार

    पश्चिम बंगाल

    कोलकाता रेप-हत्या मामला: बदलाव के लिए एक और रेप का इंतजार नहीं कर सकते- सुप्रीम कोर्ट  सुप्रीम कोर्ट
    कोलकाता रेप-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स में कौन-कौन शामिल? सुप्रीम कोर्ट
    कोलकाता रेप-हत्या मामला: सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक डॉक्टरों की हड़ताल जारी कोलकाता
    कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष पर शवों की तस्करी का आरोप कोलकाता

    ममता बनर्जी

    ममता बनर्जी बोलीं- INDIA गठबंधन में बंगाल कांग्रेस-CPI(M) शामिल नहीं, सरकार बनने पर करेंगे समर्थन INDIA
    कलकत्ता हाई कोर्ट ने क्यों रद्द किए OBC प्रमाण पत्र, क्या है मामला? कलकत्ता हाई कोर्ट
    INDIA गठबंधन की चुनावी नतीजों से पहले दिल्ली में अहम बैठक, जानिए कौन-कौन होगा शामिल INDIA
    नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले विपक्ष ने भाजपा को दी चेतावनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

    बाढ़

    लीबिया में बाढ़: मरने वालों का आंकड़ा 5,300 हुआ, 10,000 लोग अभी भी लापता लीबिया
    लीबिया में बाढ़ से 11,000 लोगों की मौत, 10,000 अभी भी लापता; महामारी फैलने का खतरा लीबिया
    सिक्किम में बादल फटने से अचानक आई बाढ़, सेना के 23 जवान लापता सिक्किम
    सिक्किम बाढ़: 14 लोगों की मौत, 22 जवानों समेत 102 लापता; हजारों पर्यटक फंसे सिक्किम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025