Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: बिहार में 15 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा
देश

कोरोना वायरस: बिहार में 15 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा

कोरोना वायरस: बिहार में 15 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा
लेखन भारत शर्मा
May 04, 2021, 01:34 pm 3 मिनट में पढ़ें
कोरोना वायरस: बिहार में 15 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को प्रभावित किया है। इस कड़ी में बिहार में भी तेजी से संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। हालांकि, वहां वर्तमान में नाइट कर्फ्यू चल रहा है, लेकिन इससे मामलों में कमी नहीं आ रही है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्य में 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया है। लॉकडाउन की विस्तृत गाइडलाइन शाम तक जारी की जाएगी।

ट्वीट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर राज्य में लॉकडाउन लागू करने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसकी विस्तृत गाइडलाइंस एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आपदा प्रबंधन समूह को ड्रॉफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।' बता दें कि बिहार में कई दिनों से लॉकडाउन की मांग चल रही थी।

बैठक
आपदा प्रबंधन समू‍ह के साथ बैठक करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर में आपदा प्रबंधन समू‍ह की बैठक लेंगे। इसी बैठक में लॉकडाउन को लेकर विस्‍तृत गाइडलाइन तैयार की जाएगी। शाम तक गाइडलाइन जारी कर दिए जाने की संभावना है। इसके बाद पता चलेगा कि पूर्ण लॉकडाउन में किन सेवाओं को छूट मिलेगी और कौन सी सेवाएं पूर्णत: बंद की जाएंगी। दरअसल, राज्‍य में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने की तमाम कोशिशें अब तक नाकामयाब साबित हुई हैं।

नाइट कर्फ्यू
राज्य में 19 अप्रैल से लागू किया गया था नाइट कर्फ्यू

बिहार में बढ़ते मामलों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 19 अप्रैल को मेंक्राइसिस मैनेजमेंट टीम के साथ बैठक कर राज्य में कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय किया था। इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में प्रतिदिन रात 9 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का भी ऐलान किया था। इसी तरह आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी कार्यालयों को 33 प्रतिशत क्षमता के साथ शाम 5 बजे तक ही संचालित करने के आदेश दिए गए थे।

निशाना
तेजस्वी यादव ने साधा मुख्यमंत्री पर निशाना

मुख्यमंत्री द्वारा लॉकडाउन का ऐलान करने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, '15 दिनों से पूरा विपक्ष लॉकडाउन की मांग कर रहा था, लेकिन 'छोटे साहब' 'बाडे साहब' के आदेशों का पालन कर रहे थे कि 2 मई तक लॉकडाउन नहीं हो सकता है। अब उन्होंने दिखावा शुरू कर दिया है। इस संकट में निम्न स्तर की नौटंकी और राजनीति से बाहर आओ।'

जानकारी
पटना हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा था जवाब

बता दें कि पटना हाईकोर्ट भी बिहार में कोरोना संक्रमण से बिगड़ते हालातों पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुका है। सोमवार को जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह और मोहित कुमार शाह की खंडपीठ ने सरकार से लॉकडाउन लगाने की तैयारी पर जवाब मांगा था।

संक्रमण
बिहार में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

बिहार में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने हालातों को बेकाबू करना शुरू कर दिया है। यहां सोमवार को भी कोरोना संक्रमण के 11,407 नए मामले सामने आए और 82 मरीजों की मौत हुई। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,07,667 पर पहुंच गई है। सोमवार को राजधानी पटना में सर्वाधिक 2,028 नए संक्रमित मिले, जबकि गया में 662, बेगूसराय में 510, वैशाली में 1,035, पश्चिमी चंपारण 549 तथा मुजफ्फरपुर 653 संक्रमित मिले हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
बिहार
नीतीश कुमार
कोरोना वायरस
लॉकडाउन
महामारी
ताज़ा खबरें
International Tea Day: स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये पांच तरह की चाय
International Tea Day: स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये पांच तरह की चाय लाइफस्टाइल
कान्स में डेब्यू से पहले पूजा हेगड़े ने खो दिए थे अपने कपड़े-मेकअप
कान्स में डेब्यू से पहले पूजा हेगड़े ने खो दिए थे अपने कपड़े-मेकअप मनोरंजन
RR बनाम CSK: जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर, बने ये रिकॉर्ड्स
RR बनाम CSK: जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
मखाना पाग,  कड़ा प्रसाद और अन्य; जानिए पांच तरह के प्रसाद की रेसिपी
मखाना पाग, कड़ा प्रसाद और अन्य; जानिए पांच तरह के प्रसाद की रेसिपी लाइफस्टाइल
किन-किन देशों में सामने आ चुके हैं मंकीपॉक्स के मामले और यह कितना खतरनाक है?
किन-किन देशों में सामने आ चुके हैं मंकीपॉक्स के मामले और यह कितना खतरनाक है? दुनिया
बिहार
CBI ने लालू यादव के खिलाफ दर्ज किया नया मामला, 17 ठिकानों पर छापेमारी
CBI ने लालू यादव के खिलाफ दर्ज किया नया मामला, 17 ठिकानों पर छापेमारी राजनीति
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली और बिहार सरकार ने बनाई नई नीति
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली और बिहार सरकार ने बनाई नई नीति ऑटो
बिहार: JDU विधायक ने बार बालाओं के साथ ठुमके लगाकर उड़ाए रुपये, पार्टी ने दी चेतावनी
बिहार: JDU विधायक ने बार बालाओं के साथ ठुमके लगाकर उड़ाए रुपये, पार्टी ने दी चेतावनी राजनीति
निकाय चुनाव से पहले नेपाल के एंट्री प्वाइंट्स बंद, भारत से लोगों की आवाजाही पर असर
निकाय चुनाव से पहले नेपाल के एंट्री प्वाइंट्स बंद, भारत से लोगों की आवाजाही पर असर दुनिया
पेपर लीक: रद्द हुआ BPSC प्रारंभिक परीक्षा का पेपर, आर्थिक अपराध इकाई ने शुरू की जांच
पेपर लीक: रद्द हुआ BPSC प्रारंभिक परीक्षा का पेपर, आर्थिक अपराध इकाई ने शुरू की जांच करियर
और खबरें
नीतीश कुमार
BPSC: 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षार्थियों ने काटा बवाल
BPSC: 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षार्थियों ने काटा बवाल करियर
राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां शुरू, नीतीश कुमार के साथ हुई पहली बैठक
राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां शुरू, नीतीश कुमार के साथ हुई पहली बैठक राजनीति
फिलहाल नई पार्टी नहीं बनाएंगे प्रशांत किशोर, बिहार में करेंगे 3,000 किलोमीटर की पदयात्रा
फिलहाल नई पार्टी नहीं बनाएंगे प्रशांत किशोर, बिहार में करेंगे 3,000 किलोमीटर की पदयात्रा राजनीति
बिहार: शराब के लिए ट्रेन को स्टेशन पर छोड़ गया सहायक लोको पायलट, GRP ने दबोचा
बिहार: शराब के लिए ट्रेन को स्टेशन पर छोड़ गया सहायक लोको पायलट, GRP ने दबोचा देश
2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे नीतीश कुमार, विपक्ष फैला रहा अफवाह- सुशील मोदी
2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे नीतीश कुमार, विपक्ष फैला रहा अफवाह- सुशील मोदी राजनीति
और खबरें
कोरोना वायरस
कई देशों में दर्ज हुए मंकीपॉक्स के मामले, ब्रिटेन ने गे और बाइसेक्सुअल लोगों को चेताया
कई देशों में दर्ज हुए मंकीपॉक्स के मामले, ब्रिटेन ने गे और बाइसेक्सुअल लोगों को चेताया दुनिया
कोरोना वायरस: भारत पहुंचा ओमिक्रॉन का BA.4 सब-वेरिएंट, हैदराबाद में मिला पहला मामला
कोरोना वायरस: भारत पहुंचा ओमिक्रॉन का BA.4 सब-वेरिएंट, हैदराबाद में मिला पहला मामला देश
चीन में लगा कोविड लॉकडाउन कैसे पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है?
चीन में लगा कोविड लॉकडाउन कैसे पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है? दुनिया
इस राज्य में कोरोना वायरस महामारी के बाद 30 प्रतिशत छात्र नहीं पहुंचे दोबारा स्कूल
इस राज्य में कोरोना वायरस महामारी के बाद 30 प्रतिशत छात्र नहीं पहुंचे दोबारा स्कूल करियर
वैक्सीनेटेड लोगों में बूस्टर खुराक से ज्यादा इम्युनिटी बढ़ाता है ओमिक्रॉन से संक्रमण- स्टडी
वैक्सीनेटेड लोगों में बूस्टर खुराक से ज्यादा इम्युनिटी बढ़ाता है ओमिक्रॉन से संक्रमण- स्टडी देश
और खबरें
लॉकडाउन
उत्तर कोरिया में कोरोना का कहर, तीन दिनों में 8 लाख से अधिक मामले
उत्तर कोरिया में कोरोना का कहर, तीन दिनों में 8 लाख से अधिक मामले दुनिया
उत्तर कोरिया में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि, देशव्यापी लॉकडाउन लागू
उत्तर कोरिया में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि, देशव्यापी लॉकडाउन लागू दुनिया
कोरोना महामारी के भयानक दौर से क्यों गुजर रहा चीन?
कोरोना महामारी के भयानक दौर से क्यों गुजर रहा चीन? दुनिया
कोरोना वायरस: चीन ने अपने सबसे बड़े शहर शंघाई में लॉकडाउन का ऐलान किया
कोरोना वायरस: चीन ने अपने सबसे बड़े शहर शंघाई में लॉकडाउन का ऐलान किया दुनिया
कोरोना वायरस: देश में 31 मार्च से खत्म होंगी सभी पाबंदियां, बनी रहेगी मास्क की अनिवार्यता
कोरोना वायरस: देश में 31 मार्च से खत्म होंगी सभी पाबंदियां, बनी रहेगी मास्क की अनिवार्यता देश
और खबरें
महामारी
कोरोना के आधे मरीजों में दो साल बाद भी नजर आ रहा कोई न कोई लक्षण
कोरोना के आधे मरीजों में दो साल बाद भी नजर आ रहा कोई न कोई लक्षण दुनिया
मेडिकल देखभाल के अभाव में होने वाली मौतें 45 प्रतिशत बढ़ी, इजाफे ने चौंकाया
मेडिकल देखभाल के अभाव में होने वाली मौतें 45 प्रतिशत बढ़ी, इजाफे ने चौंकाया देश
देश में 2020 में 81.2 लाख मौतें, इनमें से 1.48 लाख ने कोरोना से गंवाई जान
देश में 2020 में 81.2 लाख मौतें, इनमें से 1.48 लाख ने कोरोना से गंवाई जान देश
कोरोना वायरस: INSACOG ने की देश में XE वेरिएंट के पहले मामले की पुष्टि
कोरोना वायरस: INSACOG ने की देश में XE वेरिएंट के पहले मामले की पुष्टि देश
दिल्ली का IGI बना दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, दुबई को पछाड़ा
दिल्ली का IGI बना दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, दुबई को पछाड़ा देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022