लद्दाख में अब एक नहीं, 3 और हवाई अड्डे, थोईस-कारगिल से हवाई यात्रा जल्द
लद्दाख के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। नूब्रा वैली के तोईस एयरपोर्ट और कारगिल एयरपोर्ट से अब जल्द ही नागरिक और व्यावसायिक उड़ानें शुरू होंगी। अभी तक लेह में सिर्फ एक ही एयरपोर्ट था, लेकिन अब इस क्षेत्र को तोईस और कारगिल के रूप में 2 और एयरपोर्ट मिलने वाले हैं।
इसकी घोषणा उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने की है। यह कदम स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों की यात्रा को भी काफी सुविधाजनक बना देगा, जिससे लद्दाख के इन मनमोहक नजारों को देखने के लिए अब और अधिक पर्यटक पहुंच सकेंगे।
तोईस में सुधार, कारगिल में निरीक्षण तय
तोईस में, भारतीय वायुसेना ने नए सिविल टर्मिनल के लिए जमीन आवंटित कर दी है। यहां रनवे को अपग्रेड करने का काम नवंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद, दिसंबर 2026 से व्यावसायिक उड़ानें शुरू की जा सकती हैं।
वहीं, कारगिल में, एक संयुक्त टीम 1 सितंबर को एयरपोर्ट का निरीक्षण करेगी। यह देखने के लिए कि एयरपोर्ट नागरिक उड़ानों के लिए तैयार है या नहीं, यह निरीक्षण किया जाएगा। इन सुधारों से तुरतुक और सियाचिन बेस कैंप जैसे पर्यटन स्थलों को काफी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, स्थानीय समुदायों को भी बेहतर पहुंच मिल पाएगी।