वायनाड टनल हादसा: दिलीप बिल्डकॉन की लापरवाही ने ली 3 लोगों जान, 5 अब भी लापता
केरलम के वायनाड में हाल ही में अनाक्कम्पॉयिल-कल्लडी-मेप्पडी टनल (सुरंग) कार्य स्थल पर भारी भूस्खलन हो गया। यह घटना तब हुई जब एक ही दिन में 265 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस हादसे में 3 प्रवासी मजदूरों की दुखद मौत हो गई और 5 अन्य अब भी लापता हैं। इस परियोजना का काम संभाल रही दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी का दावा है कि उन्होंने सुरक्षा के सभी कदम उठाए थे।
सरकार ने कंपनी की पर्यावरण नियमों की जांच शुरू की
इस दुखद हादसे के बाद केरलम के अधिकारियों ने जांच बिठा दी है कि क्या दिलीप बिल्डकॉन ने पर्यावरण से जुड़े नियमों का पालन किया था। अधिकारियों का कहना है कि कंपनी ने साइट से मलबा हटाने के आदेशों को अनदेखा किया, जबकि उसे पिछले महीने इसकी औपचारिक चेतावनी भी मिली थी। उधर, दिलीप बिल्डकॉन ने कहा है कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। कंपनी ने मुश्किल मौसम के बावजूद सभी नियमों का पालन करने का भी दावा किया है।