लक्षद्वीप का बुलावा! अब बिना स्पॉन्सर और पुलिस क्लीयरेंस बिता सकेंगे छुट्टियां
देश
क्या आप बीच पर छुट्टियां बिताने का सोच रहे हैं? अब लक्षद्वीप जाना और भी आसान हो गया है। 29 अप्रैल 2026 से, आपको अकेले लक्षद्वीप जाने के लिए अब न तो किसी लोकल स्पॉन्सर की जरूरत पड़ेगी और न ही पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की। बस अपना सामान पैक करें और अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
ई-परमिट के लिए ID और रुकने की जगह का प्रमाण जरूरी
हालांकि, आपको ऑनलाइन ई-परमिट के लिए अभी भी आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको अपनी ID, रुकने की जगह का प्रमाण देना होगा और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक छोटा सा ग्रीन टैक्स भी चुकाना होगा। सुरक्षा जांच आवेदन के बाद ही होगी, इसलिए पहले से योजना बनाकर चलें: अपनी यात्रा से कम से कम 2 हफ्ते पहले आवेदन करें और अप्रूवल मिलने के बाद ही अपनी फ्लाइट बुक करें।