केरल: सरकारी अस्पताल में मरीज के घाव में मक्खियां, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश
केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने थिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज के घाव में मक्खियां मिलने के आरोपों के बाद तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, राजेंद्रप्रसाद नाम के एक मरीज के परिवार ने यह शिकायत की है। राजेंद्रप्रसाद सड़क हादसे से ठीक होकर ICU से जनरल वार्ड में शिफ्ट हुए थे। परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने मरीज के सर्जिकल घाव में मक्खियां देखीं और अस्पताल स्टाफ को बताया, तो उनकी शिकायतों को अनसुना कर दिया गया।
जांच के लिए समिति गठित
अस्पताल के अधीक्षक ने इस शिकायत को माना है। उन्होंने बताया कि कई बार ICU में भी ऐसे इन्फेक्शन हो जाते हैं। अब, वरिष्ठ डॉक्टरों की एक चार-सदस्यीय कमेटी मरीज की देखभाल और स्टाफ के कथित दुर्व्यवहार, दोनों मामलों की जांच करेगी। जिस स्टाफ पर परिवार से गलत व्यवहार करने का आरोप लगा है, उसे काउंसिलिंग दी जाएगी। अधिकारियों ने वादा किया है कि इस मामले में बुधवार शाम तक रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।