BJP पार्षद की गिरफ्तारी पर पुलिस से झड़प, करनी पड़ी हवाई फायरिंग
देश
केरल में BJP पार्षद सुगतन की गिरफ्तारी के बाद माहौल गरमा गया। उन्हें राज्य के एंटी-सोशल एक्टिविटीज एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। दरअसल, मंदिर उत्सव में हुए हमले के एक मामले में उनकी जमानत अर्जी पहले ही खारिज हो चुकी थी। जब पुलिस सुगतन को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची, तो वहां जमा भीड़ ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस भीड़ में भाजपा समर्थक भी शामिल थे। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पुलिस को सुगतन को हिरासत में लेने से पहले चेतावनी के तौर पर गोलियां चलानी पड़ीं।