रिकॉर्ड तोड़ 19.5 लाख श्रद्धालुओं के बाद केदारनाथ के कपाट बंद, जानिए अब कहां होंगे दर्शन
लेखन आबिद खान
रिकॉर्ड तोड़ 19.5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद केदारनाथ धाम के कपाट सर्दियों के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस साल तीर्थयात्रियों की यह संख्या एक नया कीर्तिमान है।
मंदिर के कपाट बंद होने के समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार का पालन किया गया। अब बाबा केदार की डोली ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर की ओर बढ़ रही है, जहां अगले 6 महीनों तक उनकी पूजा-अर्चना जारी रहेगी।
19.20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
सर्दियों के दौरान जब केदारनाथ धाम बर्फ से ढका होता है और वहां पहुंचना मुश्किल होता है, तब भी बाबा केदार की पूजा जारी रखने के लिए उनकी प्रतिमा को शीतकालीन गद्दी स्थल पर ले जाया जाता है।
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी दी कि इस साल 19.20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे।