
बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक क्रिकेट संघ FIR के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा
क्या है खबर?
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के मामले में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने हाई कोर्ट का रुख किया है। उसने पुलिस द्वारा दर्ज FIR को चुनौती दी है। पुलिस ने KSCA पदाधकारियों समेत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के प्रबंधन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सदस्यों पर गैर-इरादतन हत्या समेत कई अन्य आरोप लगाए हैं। सिद्धारमैया ने पुलिस महानिदेशक (DGP) और पुलिस महानिरीक्षक (IGP) को RCB, KSCA और इंवेट कर्मचारियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा है।
कार्रवाई
RCB के मार्केटिंग प्रमुख 4 लोग हुए हैं गिरफ्तार
बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को मामले में RCB के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सासले को बेंगलुरु हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। वह मुंबई भागने की फिराक में थे। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA नेटवर्क्स के 3 अन्य स्टाफ सदस्य किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस KSCA के सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम के घर भी पहुंची थी, लेकिन वे मिले नहीं। वे फरार हैं।
घटना
क्या है मामला?
IPL 2025 का खिताब RCB ने जीता, जिसका जश्न मनाने के लिए पूरी टीम बेंगलुरु आई। यहां 4 जून को विजय जूलुस निकाला गया। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम जाना था, जहां 3 लाख लोग इकट्ठा थे और अंदर जाने को लेकर धक्का-मुक्की करने लगे। इससे भगदड़ मची और 11 की दबकर मौत हो गई, जबकि 47 घायल हुए। पुलिस ने RCB, KSCA और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है और जांच CID को सौंपी है।