सैटेलाइट ने समझाया चक्रवातों का 'अजब' मिजाज, 'अवकान', 'अर्णब' और 'मुरासु' ने दिखाए अलग-अलग रंग
INSAT-3DS सैटेलाइट से मिली नई तस्वीरों में भारत के तट से टकराने वाले हाल के 3 चक्रवातों- अवकान, अर्णब और मुरासु - की खास झलक मिली है।
भले ही ये तीनों एक ही समुद्री इलाके में बने, लेकिन अंतरिक्ष से देखने पर हर चक्रवात काफी अलग दिख रहा था और उनका व्यवहार भी जुदा था।
अवकन, अर्णब और मुरासु की तीव्रता अलग-अलग दिखी
चक्रवात अवकान पूर्वी भारत में असमान बादलों और 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ दिखा, जिसकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी।
चक्रवात अर्णब सबसे ताकतवर साबित हुआ, बंगाल की खाड़ी पर इसके बादलों की बड़ी-बड़ी पट्टियां थीं और हवा की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी।
चक्रवात मुरासु दिखने में छोटा था, लेकिन यह भी कम शक्तिशाली नहीं था। इसके घने केंद्र के साथ हवा की रफ्तार 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे तक लगातार बनी हुई थी, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी।