NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मेघालय हनीमून मामला: सोनम ने ही कराई पति की हत्या? जानिए अब तक क्या-क्या पता चला
    अगली खबर
    मेघालय हनीमून मामला: सोनम ने ही कराई पति की हत्या? जानिए अब तक क्या-क्या पता चला
    हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के दंपत्ति के गायब होने को लेकर कई खुलासे हुए हैं

    मेघालय हनीमून मामला: सोनम ने ही कराई पति की हत्या? जानिए अब तक क्या-क्या पता चला

    लेखन आबिद खान
    Jun 09, 2025
    02:11 pm

    क्या है खबर?

    मेघालय हनीमून मनाने गए इंदौर के नवविवाहित जोड़े के गायब होने के मामले में बड़ा ट्वीस्ट सामने आया है।

    पत्नी सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली है। मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई है। इस संबंध में 4 अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है।

    आइए जानते हैं मामले में अब तक क्या-क्या पता चला है।

    पुलिस

    घटना के बारे में पुलिस ने क्या-क्या बताया?

    मेघालय के DGP आई नोंगरांग ने दावा किया कि सोनम ने पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर मर्डर करवाया।

    इससे पहले मेघालय पुलिस ने कहा था, "सोनम ने गाजीपुर के नंदगंज पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है- मध्य प्रदेश के इंदौर से 2 और एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर से।"

    पुलिस ने कहा कि इसमें कई राज्यों की पुलिस और एजेंसियों की भी मदद रही।

    गिरफ्तारी

    गिरफ्तार किए गए संदिग्ध कौन हैं?

    पुलिस ने अब तक 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनके नाम राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी बताए जा रहे हैं।

    आनंद को छोड़कर तीनों संदिग्ध इंदौर के ही रहने वाले हैं। आनंद को बीना के बसारी गांव से पकड़ा गया है।

    बताया जा रहा है कि राज कुशवाह सोनम का बॉयफ्रेंड था और उसने ही सोनम के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची थी।

    खुलासा

    कैसे हुआ मामले का खुलासा?

    इस मामले में पुलिस को 7 जून को बड़ी सफलता मिली थी, तब एक गाइड ने बताया था कि उसने सोनम और राजा को 3 अज्ञात लोगों के साथ देखा था। ये आखिरी मौका था, सोनम और राजा को साथ देखा गया था।

    गाइड ने कहा था कि राजा 3 लोगों के साथ चल रहा था, जबकि सोनम इनके पीछे थी।

    वहीं, घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद हुआ था, जो मेघालय में इस्तेमाल होने वाले चाकुओं से अलग था।

    काम

    सोनम के पिता के कारखाने में काम करता था मास्टरमाइंड राज

    जांच में सामने आया है कि सोनम के पिता का इंदौर में एक प्लाईवुड कारखाना है। यहां राज मैनेजर का काम करता था।

    सोनम फैक्ट्री में आती रहती थी। इसी दौरान वो राज के संपर्क में आई और दोनों का अफेयर शुरू हो गया।

    घटना से 2 दिन पहले तक राज फैक्ट्री में आ रहा था। उसने राजा को रास्ते से हटाने के लिए कुछ लोगों को सुपारी दी थी।

    आरोपी

    पहले ही शिलॉन्ग चले गए थे हमलावर

    रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम और राज ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी।

    सोनम और राज ने हमलावरों को पहले असम के गुवाहाटी भेजा था। वहां से ये शिलॉन्ग गए। उन्होंने किराए पर बाइक ली और सोनम और राजा के पीछे-पीछे डबल डेकर एरिया तक पहुंच गए। वहां पर सोनम राजा को सुनसान इलाके में ले गई और बाकी लोगों ने हत्या कर दी।

    दावा है कि सोनम राज को लगातार अपनी लोकेशन भेज रही थी।

    परिजन

    क्या कह रहे हैं सोनम के परिजन?

    दैनिक भास्कर से बात करते हुए सोनम के पिता ने कहा कि उनकी बेटी बेगुनाह है।

    उन्होंने कहा, "मेरी बेटी बेगुनाह है। मेघालय पुलिस ने उसे फंसाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी है। ये भी नहीं पता कि सोनम किस हालत में ढाबे तक पहुंची। ढाबे वाले से फोन लेकर उसने अपने भाई को फोन किया, तब हमें जानकारी मिली।"

    वहीं, राजा के परिजनों ने कहा कि अगर सोनम हत्याकांड में शामिल है तो उसे मौत की सजा होना चाहिए।

    शादी

    11 मई को हुई थी सोनम-राजा की शादी

    सोनम और राजा की 11 मई को शादी हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए थे।

    पहले उन्होंने गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन किए। यहां से 23 मई को शिलॉन्ग रवाना हुए। 24 मई से दोनों के फोन बंद आ रहे थे। पुलिस को दंपत्ति द्वारा किराए पर ली गई स्कूटी चाबी लगी हुई मिली।

    2 जून को गहरी खाई में राजा का शव मिला।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    इंदौर
    मेघालय
    शिलांग

    ताज़ा खबरें

    'मेट्रो... इन दिनों' का नया गाना 'दिल का क्या' जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म सारा अली खान
    महिंद्रा XEV 9e को मिलेंगे नए वेरिएंट, जानकारी हुई लीक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कौन हैं HDFC बैंक के अधिकारी शशिधर जगदीशन, जिन पर लगा धोखाधड़ी का आरोप? HDFC
    तहव्वुर राणा को कोर्ट से राहत, मिल गई परिवार से बात करने की अनुमति दिल्ली

    मध्य प्रदेश

    सैफ अली खान की बढ़ेंगी मुश्किलें? सरकार जब्त कर सकती है 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति सैफ अली खान
    उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में FIIT-JEE ने लगाया कोचिंग सेंटरों पर ताला, क्या है कारण? उत्तर प्रदेश
    राहुल गांधी मीडिया पर बरसे, बोले- बच्चे भूखे मर जाएं लेकिन ये अडाणी-अंबानी की शादी दिखाएंगे राहुल गांधी
    मध्य प्रदेश: पचमढ़ी जा रहे हैं? वहां इन 5 जगहों का जरूर करें रुख  पर्यटन

    इंदौर

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: इंदौर लगातार पांचवीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर मध्य प्रदेश
    इंदौर: अलग-अलग वैक्सीनों की चार खुराकें ले चुकी महिला मिली कोरोना संक्रमित वैक्सीन समाचार
    विक्की कौशल और सारा अली खान के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए मामला बॉलीवुड समाचार
    लता मंगेशकर की याद में मध्य प्रेदश में बनेगा संग्रहालय और संगीत अकादमी मध्य प्रदेश

    मेघालय

    मेघालय चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा दक्षिण तुरा सीट से जीते विधानसभा चुनाव नतीजे
    त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में सरकार बनाने की कवायद तेज, जानें कहां कौन बनेगा मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव नतीजे
    मेघालय: कॉनराड संगमा 7 मार्च को ले सकते हैं शपथ, प्रधानमंत्री के शामिल होने की संभावना विधानसभा चुनाव नतीजे
     #NewsBytesExplainer: पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से भाजपा का प्रभाव बढ़ने के पीछे क्या वजह हैं? भाजपा समाचार

    शिलांग

    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं भारत की खबरें
    IRCTC दे रहा है शिलांग-गुवाहाटी का जबरदस्त टूर पैकेज, जानें विवरण IRCTC
    मेघालय में इन दिनों हिंसा क्यों भड़की हुई है और इसकी शुरुआत कैसे हुई? मानवाधिकार
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है शिलांग, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें मेघालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025