NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरू फ्लाइट में यात्री ने की आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश, हुआ गिरफ्तार
    अगली खबर
    इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरू फ्लाइट में यात्री ने की आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश, हुआ गिरफ्तार
    इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने की आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश (तस्वीर-पिक्साबे)

    इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरू फ्लाइट में यात्री ने की आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

    लेखन सकुल गर्ग
    Apr 08, 2023
    11:35 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली से बेंगलुरू जा रही इंडिगो की फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री द्वारा विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश करने का मामला सामने आया है।

    एयरलाइंस के अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:56 बजे फ्लाइट संख्या 6E 308 में हुई।

    विमान के बेंगलुरु में उतरने के बाद यात्री को एयरपोर्ट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंप दिया गया, जिसने यात्री को गिरफ्तार कर लिया।

    घटना 

    इंडिगो ने घटना को लेकर क्या कहा?

    इंडिगो ने अपने बयान में कहा, "दिल्ली से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 6E 308 में सफर कर रहे एक यात्री ने नशे की हालत में आपातकालीन निकास द्वार का फ्लैप खोलने की कोशिश की थी।"

    एयरलाइन ने आगे कहा, "इस उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए विमान पर मौजूद चालक दल ने कप्तान को तुरंत सतर्क किया और यात्री को चेतावनी दी गई। फ्लाइट की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया गया था।"

    मामला

    भाजपा सांसद ने पिछले साल गलती से खोल दिया था आपातकालीन दरवाजा 

    बता दें कि पिछले साल दिसंबर में भाजपा सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान गलती से चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का आपातकालीन दरवाजा खोल दिया था।

    आपातकालीन दरवाजा खुल जाने के कारण इस फ्लाइट को उड़ने में करीब ढाई घंटे की देरी हो गई थी।

    हालांकि, तेजस्वी ने अपनी गलती के लिए एयरलाइन से माफी मांग ली थी।

    मामला 

    इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने नशे में की थी केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़ 

    कुछ दिन पहले बैंकॉक से मुंबई आ रहे इंडिगो के विमान में केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था।

    स्वीडन के रहने वाले एक यात्री ने नशे की हालत में केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़ और यात्रियों के साथ बदतमीजी की थी। केबिन क्रू की एक सदस्य ने आरोप लगाया था कि यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया था।

    विमान के मुंबई में उतने पर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    मामला 

    इंडिगो में पहले भी सामने आ चुके हैं मामले 

    इससे पहले 23 मार्च को दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में विमान कर्मचारियों को गालियां देने और नशे की हालत में उनसे अभद्रता करने के आरोप में 2 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था।

    दोनों आरोपी महाराष्ट्र के पालघर और कोल्हापुर के रहने वाले थे, जो एक खाड़ी देश में काम करके एक साल बाद घर लौट रहे थे, इसलिए ड्यूटी फ्री दुकान से लाई शराब को पीकर फ्लाइट में जश्न मना रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडिगो
    बेंगलुरू हवाई अड्डा
    दिल्ली
    बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' अब टीवी पर देख पाएंगे, जानिए कब और कहां  अल्लू अर्जुन
    ओडिशा: ED का अधिकारी ही ले रहा था 20 लाख रुपये घूस, CBI ने किया गिरफ्तार प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    परेश रावल के करियर की शानदार कॉमेडी फिल्में, पहली वाली से तो खूब मशहूर हुए परेश रावल
    व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगाना हुआ और भी मजेदार, जोड़े गए कई नए फीचर व्हाट्सऐप

    इंडिगो

    संसदीय समिति ने बताया- इंडिगो सबसे खराब एयरलाइन, एयर इंडिया की लगेज पॉलिसी सबसे अच्छी एयर इंडिया
    दिन में सैंकड़ों उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज जमीन पर कैसे आ गई? मुंबई
    IRCTC दे रहा थाईलैंड की यात्रा का बेहतरीन ऑफ़र, जानें किराया और अन्य मुख्य बातें चेन्नई
    बारिश में फंसी फ्लाइट में यात्रियों को जबरन विमान में गुजारनी पड़ी रात, DGCA करेगा जांच मुंबई

    बेंगलुरू हवाई अड्डा

    बेंगलुरू में बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो सूर्यकिरण एयरक्राफ्ट, एक पायलट की मौत देश
    बेंगलुरू में एयरो इंडिया शो के पार्किंग एरिया में लगी भीषण आग, 300 वाहन जलकर राख आग त्रासदी
    राजनाथ सिंह ने भरी तेजस में उड़ान, ऐसा करने वाले पहले रक्षामंत्री बने राजनाथ सिंह
    व्यक्ति ने ट्रिप कैंसिल करने से मना किया तो उबर कैब ड्राइवर ने तोड़ दी नाक उबर

    दिल्ली

    भाजपा ने बिहार और दिल्ली समेत 4 राज्यों में नए अध्यक्ष बनाए, जानें किसको मिली जिम्मेदारी जेपी नड्डा
    विश्व बैंक अध्यक्ष उम्मीदवार अजय बंगा कोरोना संक्रमित पाए गए, प्रधानमंत्री मोदी से मिलना था  विश्व बैंक
    दिल्ली: बाजार में महिला और उसके 4 साल के बच्चे पर व्यक्ति ने फेंका तेजाब, फरार एसिड अटैक
    दिल्ली: बाइक से टक्कर होने पर डिलीवरी बॉय को लाठी-डंडों से पीटा दिल्ली पुलिस

    बेंगलुरु

    बेंगुलरू: महिला का आरोप, सुरक्षा जांच के दौरान एयरपोर्ट पर कमीज उतारने को कहा गया बेंगलुरू हवाई अड्डा
    बेंगलुरू: डिलीवरी न करने पर फ्लिपकार्ट पर लगा 20,000 रुपये का जुर्माना फ्लिपकार्ट
    एयर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी बेंगलुरू से गिरफ्तार एयर इंडिया
    एयर इंडिया पेशाब घटना: पायलट सहित 5 कर्मचारियों पर गिरी गाज, CEO ने मांगी माफी टाटा समूह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025