NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बैंकॉक-मुंबई फ्लाइट में नशे में धुत स्वीडिश यात्री ने की केबिन क्रू से छेड़छाड़, गिरफ्तार
    अगली खबर
    बैंकॉक-मुंबई फ्लाइट में नशे में धुत स्वीडिश यात्री ने की केबिन क्रू से छेड़छाड़, गिरफ्तार
    बैंकॉक से मुंबई आ रहे इंडिगो के विमान में केबिन क्रू से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है (तस्वीर-Unsplash)

    बैंकॉक-मुंबई फ्लाइट में नशे में धुत स्वीडिश यात्री ने की केबिन क्रू से छेड़छाड़, गिरफ्तार

    लेखन आबिद खान
    Apr 01, 2023
    12:44 pm

    क्या है खबर?

    बैंकॉक से मुंबई आ रहे विमान में केबिन क्रू से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्वीडन के रहने वाले यात्री ने नशे की हालत में केबिन क्रू और यात्रियों से बदतमीजी की।

    मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद 63 वर्षीय आरोपी जोन्स वेस्टबर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    हालांकि, कोर्ट ने आरोपी को 20,000 रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया है।

    घटना

    बैंकॉक से मुंबई आ रहे विमान की घटना

    घटना बैंकॉक से मुंबई आ रहे इंडिगो के विमान (6E-1052) में हुई है। 4 घंटे लंबी की यात्रा में वेस्टबर्ग ने खाना सर्व करने के दौरान केबिन क्रू से बदतमीजी की।

    केबिन क्रू की एक सदस्य ने कहा, "वेस्टबर्ग को जब खाने के भुगतान के लिए ATM का पिन डालने को कहा गया तो उसने मेरा हाथ पकड़ लिया। मैंने अपना हाथ छुड़ाकर उसे पिन डालने को कहा तो उसने बदमतीजी की। मेरे चिल्लाने पर वो सीट पर बैठ गया।"

    बदतमीजी

    सहयात्रियों के साथ भी की बदमतीजी

    पुलिस के मुताबिक, केबिन क्रू के साथ बदतमीजी के बाद वेस्टबर्ग दोबारा अपनी सीट से खड़ा हुआ और दूसरे यात्रियों के साथ बदतमीजी करने लगा। पूरी यात्रा के दौरान वेस्टबर्ग दूसरे यात्रियों को अपशब्द कह रहा था।

    इसके बाद केबिन क्रू ने वेस्टबर्ग को चेतावनी भी दी। जब पास बैठे एक यात्री ने वेस्टबर्ग को शांत कराने की कोशिश की तो उसके साथ भी बदतमीजी की गई।

    विमान के लैंड होते ही मुंबई पुलिस ने वेस्टबर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

    वेस्टबर्ग का बयान

    मामले पर वेस्टबर्ग का क्या कहना है?

    वेस्टबर्ग ने अपने वकील प्रभाकर त्रिपाठी के जरिये कहा कि वो एक बीमारी से जूझ रहा है, इस वजह से उसका शरीर कांपता है।

    बकौल वकील, "कंपकंपाने की वजह से वेस्टबर्ग को किसी चीज को पकड़ने के लिए मदद चाहिए होती है। खाने के लिए भुगतान करते वक्त भी वेस्टबर्ग ने मशीन पकड़नी चाही, लेकिन कंपकंपाने की वजह से उसने केबिन क्रू को छू लिया। ये गलती से हुआ और जानबूझकर नहीं किया गया।"

    मामले

    विमानों में बढ़ रहे केबिन क्रू के साथ बदतमीजी के मामले

    2017 से 2023 के दौरान विमान में छेड़छाड़ का ये छठवां मामला है। 2022 में पुलिस ने इस तरह के मामलों में 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।

    पिछले 3 महीने में ही केबिन क्रू से छेड़छाड़ का ये आठवां मामला है। इससे पहले 23 मार्च को दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में विमान कर्मचारियों को गालियां देने और नशे की हालत में उनसे अभद्रता करने के आरोप में 2 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बैंकाक
    इंडिगो

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    मुंबई

    #NewsBytesExplainer: क्या है मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना, जिसके खिलाफ याचिका को हाई कोर्ट ने किया खारिज? बुलेट ट्रेन
    प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी नरेंद्र मोदी
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन आज, जानें एक्सप्रेसवे की खासियत  दिल्ली
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: प्रधानमंत्री मोदी ने पहले चरण का किया उद्घाटन दिल्ली

    बैंकाक

    यात्रा के लिए बैंकॉक जा रहे हैं, तो ज़रूर देखें वहाँ की ये पाँच मशहूर जगहें थाईलैंड
    विदेश में नए साल का जश्न मनाने के लिए ये है बेस्ट पांच जगहें लंदन
    विदेश में नए साल का जश्न मनाने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें लंदन
    थाईलैंड: पूर्व पुलिस अधिकारी ने डे-केयर सेंटर में की गोलीबारी, 22 बच्चों सहित 34 की मौत थाईलैंड

    इंडिगो

    संसदीय समिति ने बताया- इंडिगो सबसे खराब एयरलाइन, एयर इंडिया की लगेज पॉलिसी सबसे अच्छी एयर इंडिया
    दिन में सैंकड़ों उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज जमीन पर कैसे आ गई? मुंबई
    IRCTC दे रहा थाईलैंड की यात्रा का बेहतरीन ऑफ़र, जानें किराया और अन्य मुख्य बातें चेन्नई
    बारिश में फंसी फ्लाइट में यात्रियों को जबरन विमान में गुजारनी पड़ी रात, DGCA करेगा जांच मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025