NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पाकिस्तान ने UNSC में फिर अलापा कश्मीर राग, भारत बोला- बयान जवाब देने लायक भी नहीं
    अगली खबर
    पाकिस्तान ने UNSC में फिर अलापा कश्मीर राग, भारत बोला- बयान जवाब देने लायक भी नहीं
    UN में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बिलावल भुट्टो पर निशाना साधा

    पाकिस्तान ने UNSC में फिर अलापा कश्मीर राग, भारत बोला- बयान जवाब देने लायक भी नहीं

    लेखन आबिद खान
    Mar 08, 2023
    04:44 pm

    क्या है खबर?

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कश्मीर का मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है।

    संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान को जवाब देने लायक भी नहीं बताया।

    UN में महिला, शांति और सुरक्षा के मुद्दे पर बहस हो रही थी और इसी दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था।

    बयान

    भारत ने पाकिस्तान के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया

    संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा कश्मीर मुद्दे पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए उनके बयान को आधारहीन और राजनीति से प्रेरित करार दिया।

    उन्होंने कहा, "अपने भाषण को समाप्त करने से पहले मैं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा की गई ओछी, आधारहीन और राजनीति से प्रेरित टिप्पणी को खारिज करती हूं।"

    जवाब

    जवाब देने के लायक भी नहीं पाकिस्तान का बयान- भारत

    रुचिरा कम्बोज ने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान को इस योग्य भी नहीं मानता कि उसके इस तरह के 'दुर्भावनापूर्ण और झूठे प्रचार' का जवाब दिया जाए।

    उन्होंने कहा, "हमारा ध्यान सकारात्मक और दूरदर्शी होना चाहिए। आज की चर्चा महिला, शांति और सुरक्षा के एजेंडे को पूरी तरह से लागू करने के लिए हमारी सामूहिक कोशिश को मजबूत करने के लिए अहम है। हम बहस के विषय का सम्मान करते हैं और समय के महत्व को पहचानते हैं।"

    पुराने बयान

    UN में पहले भी पाकिस्तान को फटकार लगा चुका है भारत

    UN में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत पहले भी पाकिस्तान को फटकार लगा चुका है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा इलाका उसका अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा।

    भारत ने पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध बनाए रखने की इच्छा जताई है, लेकिन पाकिस्तान को निर्देश भी दिया है कि इस तरह के संबंधों के लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी उसकी है।

    रुचिरा कंबोज

    UN में पहली भारतीय महिला राजदूत हैं रुचिरा

    3 मई, 1964 को लखनऊ में जन्‍मीं रुचिरा कंबोज भारतीय विदेश सेवा (IFS) 1987 बैच की भारतीय राजनयिक हैं। वह अपने बैच की ऑल इंडिया टॉपर रही हैं।

    रुचिरा UN में भारत की पहली महिला राजदूत हैं। वे भूटान में भी भारत की पहली महिला राजदूत रही हैं।

    जून, 2022 में उन्हें UN में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्‍त किया गया था। वे दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संयुक्त राष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार
    बिलावल भुट्टो जरदारी
    कश्मीर का मुद्दा

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    संयुक्त राष्ट्र

    बिना किसी विरोध के UN सुरक्षा परिषद का गैर-स्थाई सदस्य चुना गया भारत चीन समाचार
    दुनियाभर में लापता हैं 14.26 करोड़ लड़कियां, अकेले भारत में 4.58 करोड़ चीन समाचार
    संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, जानिये उनके भाषण की बड़ी बातें भारत की खबरें
    केरल और कर्नाटक में 'बड़ी संख्या' में IS आतंकी मौजूद- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट भारत की खबरें

    पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तानी फिल्म 'जॉयलैंड' जल्द होगी भारत में रिलीज, निर्माताओं ने की घोषणा बॉलीवुड समाचार
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान में नकदी संकट, डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया 255 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर डॉलर
    सिंधु जल संधि में संशोधन को लेकर भारत ने पाकिस्तान को जारी किया नोटिस, जानें कारण सिंधु जल संधि

    बिलावल भुट्टो जरदारी

    भारत को धमकी देने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री पर लंदन में फेंके गए अंडे भारत की खबरें
    पाकिस्तान: इमरान खान की सरकार गिराने में इन चार नेताओं ने निभाई सूत्रधार की भूमिका पाकिस्तान समाचार
    जयशंकर ने UNSC में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर बोला तीखा हमला, जानिए क्या कहा एस जयशंकर
    UNSC में जयशंकर के बयान से बौखलाए पाक विदेश मंत्री भुट्टों ने मोदी को 'कसाई' कहा ओसामा बिन लादेन

    कश्मीर का मुद्दा

    कश्मीर के चर्चित IAS शाह फैसल का इस्तीफा, राजनीतिक पारी की कर सकते हैं शुरुआत कश्मीर
    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की धमकी, भारत ने किया हमला तो देंगे जबाव भारत की खबरें
    ट्रम्प का दावा, प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर पर मध्यस्थता करने के लिए कहा, भारत का इनकार भारत की खबरें
    ट्रंप ने फिर कही कश्मीर मामले में मध्यस्थता की बात, बोले- भारत-पाक चाहे तो मैं तैयार भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025