बच्चों की खांसी-जुकाम की 2 सिरप पर लगा प्रतिबंध
भारत सरकार ने अब क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट और फेनिलफ्रीन हाइड्रोक्लोराइड जैसी दवाओं से बनी खांसी-जुकाम की सिरप की बिक्री, निर्माण और वितरण पर पाबंदी लगा दी है। इसके साथ ही, साफ चेतावनी दी गई है कि ये दवाएं 4 साल से कम उम्र के बच्चों को बिल्कुल न दी जाएं।
छोटे बच्चों के लिए इन दवाओं की सुरक्षा पर उठ रहे सवालों के बाद सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है। यह आदेश आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के दिन से ही लागू हो जाएगा और इसमें शामिल सभी तरह की सिरप पर प्रभावी होगा।
लेबल पर 4 साल से कम उम्र की चेतावनी जरूरी
अब से, इन दवाओं के हर लेबल, पैकेज इंसर्ट और विज्ञापन पर एक साफ चेतावनी लिखी होना अनिवार्य है: 'फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल 4 साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं करना चाहिए।' इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर उपभोक्ता को सही और पूरी जानकारी मिल सके।
दरअसल, साल 2025 में कुछ दवाओं पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया था, जिसके बाद अब विशेषज्ञों की राय पर यह बड़ा और व्यापक प्रतिबंध लागू किया गया है। इसलिए, अगर आप किसी छोटे बच्चे की देखभाल कर रहे हैं, तो कोई भी दवा देने से पहले उसके लेबल को बहुत ध्यान से जांचना न भूलें।