पंजाब में 26 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का सर्वे, जानिए क्या होगा काम
पंजाब में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 26 जून से घर-घर भेजे जाएंगे। ये अधिकारी सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर हर मतदाताओं की जानकारी देखेंगे और मतदाता सूची को अपडेट करेंगे। यह विशेष और गहन सर्वे 24 जुलाई तक चलेगा, जिसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि वोट देने के योग्य हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और सूची पूरी तरह से सही हो।
अनींदिता मित्रा की रिपोर्ट में आई अहम जानकारी
चुनावी तैयारियों को लेकर प्रशासन मुस्तैद दिख रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी अनींदिता मित्रा ने जानकारी दी है कि 85.82 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा पहले ही मैप किया जा चुका है। इसके लिए पूरे राज्य में 24,453 पोलिंग बूथ तैयार किए गए हैं। अधिकारियों को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब जिला स्तर पर प्रशिक्षण का काम जारी है। वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश येतुर्थु ने साफ तौर पर कहा कि पूरा काम पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी योग्य वोटर छूट न पाए और किसी भी गलत नाम को लिस्ट में शामिल न किया जाए।