केरलम की एक 17 साल की लड़की को ऑनलाइन खरीदी गई फेयरनेस क्रीम इस्तेमाल करने के बाद किडनी की गंभीर समस्या हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वह इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के विज्ञापनों से प्रभावित हुई थी, जिनमें साफ त्वचा और दाग-धब्बे हटाने का वादा किया गया था।
एक साल के भीतर उसे बार-बार चक्कर आने लगे और ब्लड प्रेशर भी कम रहने लगा। इन लक्षणों के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बीमारी का पता चला।
फेयरनेस क्रीम में मिला 12,500 PPM पारा
डॉक्टरों ने जांच में पाया कि इस क्रीम में मरकरी (पारा) की मात्रा बहुत ज्यादा, यानी 12,500 पार्ट्स पर मिलियन (PPM) थी। यह सुरक्षित सीमा (जो 1 PPM से भी कम होनी चाहिए) से कहीं ज्यादा है।
डॉक्टरों का मानना है कि इसी अत्यधिक मरकरी के कारण उसकी किडनी को नुकसान पहुंचा। पीड़ित लड़की ने इस प्रोडक्ट को बनाने वाली कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला।
अब वह कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।