जम्मू-कश्मीर में एक रात में 12 जगह फटे बादल, दर्जनों घर और सड़के ध्वस्त
देश
जम्मू-कश्मीर में एक ही रात में 12 बादल फट गए, जिससे अचानक बाढ़ आ गई और कई घरों व सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यह घटना इस बात का बड़ा संकेत है कि हिमालयी क्षेत्रों में अब मौसम कितना अप्रत्याशित होता जा रहा है।
जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई है कारण
विशेषज्ञों ने बताया कि जलवायु परिवर्तन, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और अनियोजित निर्माण की वजह से अब ऐसे हादसे इन इलाकों में लगातार बढ़ रहे हैं। पर्यावरणविदों ने चेतावनी दी है कि हमें बेहतर योजना बनाने और आपदाओं से निपटने के लिए मजबूती से तैयारी करने की सख्त जरूरत है, क्योंकि जिस तरह से मौसम बदल रहा है, आने वाले समय में अत्यधिक मौसमी घटनाएं ही आम बात हो सकती हैं।