IMD के अनुसार, मुंबई में शनिवार (28 नवंबर) का दिन बिल्कुल साफ और धूप भरा रहने वाला है। इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
सुबह की शुरुआत तो आरामदायक तापमान के साथ होगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, तापमान बढ़कर 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है।
सांताक्रूज और कोलाबा में गर्मी का अनुमान
शहर की दोनों प्रमुख वेधशालाएं- सांताक्रूज और कोलाबा पूरे शहर में इसी तरह की गर्मी रहने का अनुमान लगा रही हैं। सुबह के समय एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 129 दर्ज किया गया।