मौसम का 'डबल अटैक': कर्नाटक में रेड अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश, कहीं लू का कहर!
देश
मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने खासकर दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में अगले दो दिनों के लिए बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) की चेतावनी दी है। इसके अलावा, उत्तर कन्नड़ में भी भारी बारिश होने और समुद्र में लहरें उठने की संभावना है। इसी वजह से मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है।