हैदराबाद के श्री जगदंबा ज्वैलर्स में मंगलवार सुबह चोरों के एक गिरोह ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 4 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
चोरी का पता दुकान मालिक को तब चला, जब उन्होंने दिवाली के बाद दुकान खोली।
दीवार में छेद कर घुसे चोर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
चोर मुख्य दरवाजे से नहीं, बल्कि बगल के कमरे से दीवार में छेद कर दुकान के अंदर घुसे थे। उन्होंने दुकान में काफी तोड़फोड़ की थी। चोरों ने 25 तोले सोना और 3.5 किलो चांदी चुराई।
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और चोरों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज और फॉरेंसिक सबूतों की जांच में जुट गई है।