हैदराबाद में बारिश का तांडव: शहर हुआ जलमग्न, मेट्रो में हाहाकार, 2 की दर्दनाक मौत
देश
मंगलवार शाम को जब लोग अपने ऑफिस या कॉलेज से घर लौट रहे थे, तभी हैदराबाद में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस भारी बारिश ने गच्चीबोली और मधापुर जैसे व्यस्त इलाकों को पानी-पानी कर दिया। सड़कें पानी से लबालब भर गईं और जबरदस्त ट्रैफिक जाम में लोग जहां के तहां फंस गए। अपनी गाड़ियों को फंसा हुआ देख, कई यात्रियों ने मेट्रो से घर जाने का फैसला किया। मेट्रो में इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में लोग लिफ्ट तक पहुंचने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए।