NCR से 'छुटकारा' मांगेगा हरियाणा का आधा हिस्सा? 2026 में बदलेगा नक्शा!
देश
अगर 16 जून 2026 को नई सीमाओं को मंजूरी मिलती है, तो हरियाणा का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से बाहर हो सकता है। नए प्लान के हिसाब से, सिर्फ वही जिले NCR में शामिल रहेंगे जो दिल्ली के राजघाट से 100 किलोमीटर के दायरे में आते हैं। ऐसे में हरियाणा का NCR वाला इलाका 14 जिलों से घटकर करीब 10,500 वर्ग किलोमीटर रह जाएगा, जो अभी के कुल क्षेत्र के मुकाबले आधे से भी कम होगा।