सरकार ने किया ईंधन की कमी न होने दावा, तेल कंपनियों को रोजाना हो रहा 1,000 करोड़ रुपये का घाटा!
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सभी को भरोसा दिलाया है कि देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है। भले ही दुनिया भर में ऊर्जा का संकट चल रहा है और दूसरे देशों में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन भारत में पिछले 4 सालों से ईंधन के दाम नहीं बढ़े हैं। यह सब हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बनी स्थिति के कारण पैदा हुए सप्लाई संकट के बावजूद संभव हुआ है।
भारतीय तेल कंपनियों को हर दिन 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान
देश में किसी भी तरह की कमी न हो, इसके लिए भारत ने 75 दिनों के व्यवधान के दौरान अपनी LPG का उत्पादन 36 हजार मीट्रिक टन से बढ़ाकर 54 हजार मीट्रिक टन कर दिया था। अभी देश के पास करीब 2 महीने का कच्चा तेल और LNG का स्टॉक है, वहीं LPG का रिजर्व डेढ़ महीने के लिए पर्याप्त है। हालांकि, कीमतों को स्थिर बनाए रखने के लिए तेल कंपनियों को हर दिन करीब 1,000 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी के चलते हरदीप सिंह पुरी ने लोगों से अपील की है कि वे ऊर्जा का समझदारी से इस्तेमाल करें ताकि सभी मिलकर इस मुश्किल दौर से निकल सकें।