LOADING...
प्रधानमंत्री की अपील के बाद जोहो कर सकती है वर्क फ्रॉम होम पर दोबारा विचार
जोहो के संस्थापक ने सभी कंपनियों से प्रधानमंत्री की अपील पर विचार करने का आग्रह किया है

प्रधानमंत्री की अपील के बाद जोहो कर सकती है वर्क फ्रॉम होम पर दोबारा विचार

May 12, 2026
10:57 am

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोगों से ईंधन का उपयोग कम करने के उपायों को अपनाने का आग्रह करने के बाद जोहो अपनी वर्क फ्रॉम होम नीति पर पुनर्विचार कर सकती है। कंपनी के संस्थापक श्रीधर वेंबू की ओर से इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट की गई है। इसमें उन्होंने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि हम सभी प्रधानमंत्री की अपील पर ध्यान देंगे।" इस टिप्पणी से रिमोर्ट वर्क को लेकर चर्चा फिर से शुरू हो सकती है।

आग्रह 

वेंबू ने किया यह आग्रह

वेंबू ने कहा कि जोहो ने हाल के महीनों में पूरी तरह से ऑफिस से काम करने की व्यवस्था फिर से अपना ली थी, लेकिन अब हम वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था पर फिर से विचार करेंगे। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए ईंधन की खपत और आयात पर निर्भरता कम करने से संबंधित कई सुझाव दिए हैं। इनमें वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने, सार्वजनिक परिवहन में पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम करना जैसी सलाह दी गई है।

उपाय 

खेती में भी अपना रही यह उपाय 

जोहो प्रमुख के अनुसार, कंपनी ने इनमें से कुछ उपायों को आंतरिक रूप से लागू करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपने खेतों में प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाया है और डीजल का उपयोग कम करने का भी प्रयास कर रही है। हालांकि, वेंबू के सुझाव पर कई लोगों ने इस बात पर चिंता जताई कि वर्क फ्रॉम होम से कार्यालय के आस-पास के चाय की दुकानों, कैंटीन कर्मचारियों और ड्राइवरों को प्रभावित कर सकता है।

Advertisement