पंजाब के गुलजार सिंह की आत्महत्या, विवादों में फंसे मंत्री हरपाल सिंह चीमा
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से अपने गांव की ड्रग्स समस्या को लेकर हुई गरमागरम बहस के बाद 47 साल के गुलजार सिंह ने खुदकुशी कर ली। उनके परिवार ने बताया कि इस बहस के दौरान गुलजार सिंह को जातिवादी बातें भी सुनने को मिलें। उनका एक कथित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे वित्त मंत्री से हुई अपनी बहस का जिक्र कर रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है।
पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
पुलिस ने इस मामले में बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, विक्की सिंह, गोना सिंह और बलजिंदर कौर समेत पांच लोगों पर FIR दर्ज की है। कांग्रेस ने वित्त मंत्री चीमा के इस्तीफे की मांग की है। शिरोमणि अकाली दल ने 18 सितंबर को दिड़बा में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसी तरह भाजपा इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच की पैरवी कर रही है। आगामी चुनावों से ठीक पहले यह मामला गरमा गया है। ऐसे में हाई कोर्ट ने भी इस जांच की समीक्षा का आदेश दे दिया है।