उज्ज्वला योजना पर सरकार का बड़ा फैसला: साल में अब 9 नहीं, सिर्फ 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर
देश
सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत एक साल में मिलने वाले सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दी है। यह बदलाव इसलिए किया गया है, ताकि लोग इस सब्सिडी का गलत फायदा न उठा पाएं। दरअसल, जानकारी मिली थी कि कुछ लोग अपने हिस्से के सिलेंडर बाजार में बेचकर मुनाफा कमा रहे थे।