NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / जनरल नरवणे बने COSC के चेयरमैन, CDS रावत की मौत के बाद से खाली था पद
    अगली खबर
    जनरल नरवणे बने COSC के चेयरमैन, CDS रावत की मौत के बाद से खाली था पद
    जनरल नरवणे बने COSC के चेयरमैन

    जनरल नरवणे बने COSC के चेयरमैन, CDS रावत की मौत के बाद से खाली था पद

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 16, 2021
    10:13 am

    क्या है खबर?

    थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (COSC) का चेयरमैन बनाया गया है।

    8 दिसंबर को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद यह पद खाली था।

    मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि तीनों सेना प्रमुखों में सबसे वरिष्ठ होने के कारण जनरल नरवणे को यह पद सौंपा गया है।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    जानकारी

    क्या है COSC?

    चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (COSC) में तीनों सेनाओं प्रमुख होते हैं। इस कमेटी का मुख्य काम तीनों सेनाओं के अभियानों और दूसरे कामों के बीच समन्वय बनाए रखना होता है।

    CDS पद बनाए जाने से पहले तीनों सेना प्रमुखों में से सबसे वरिष्ठ को इसका चेयरमैन बनाया जाता रहा था।

    चूंकि जनरल नरवणे वायुसेना और नौसेना प्रमुखों से वरिष्ठ हैं, इसलिए उन्हें पद सौंपा गया है। अब उनका CDS बनने का दावा भी पहले से मजबूत हो गया है।

    कार्यकाल

    पिछले साल सेना प्रमुख बने थे जनरल नरवणे

    वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने 30 सितंबर और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरी कुमार ने 30 नवंबर को पदभार संभाला था। वहीं जनरल नरवणे को 1 जनवरी, 2020 को सेना प्रमुख बनाया गया था।

    जनरल नरवणे को ऐसे वक्त COSC बनाया गया है, जब उन्हें देश का अगला CDS बनाए जाने की अटकलें लग रही हैं। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में सरकार नए CDS के नाम का ऐलान कर सकती है।

    जानकारी

    CDS पद के सबसे मजबूत दावेदार क्यों जनरल नरवणे?

    CDS का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में सरकार किसी वरिष्ठ और अनुभवी सैन्य अधिकारी के नाम को ही तरजीह देगी।

    अगर सरकार वरिष्ठता के आधार पर CDS का चुनाव करती है तो थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे का नाम सबसे पहले आता है।

    हालांकि, CDS की नियुक्ति के लिए कोई ढांचा तय नहीं किया गया है और यह पूरी तरह सरकार पर निर्भर करता है कि वह अगला CDS किसे नियुक्त करती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    1980 में सेना से जुड़े थे जनरल नरवणे

    22 अप्रैल, 1960 को पैदा हुए जनरल नरवणे जून 1980 में सेना से जुड़े थे और उनका सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में कमीशन हुआ था।

    इसके बाद से वो जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन की कमान संभाल चुके हैं और मेजर जनरल के तौर पर असम राइफ़ल्स के महानिरीक्षक भी रहे चुके हैं।

    नरवणे 1980 के दशक के अंत में श्रीलंका भेजे गए भारतीय शांति रक्षा सेना (IPKF) का हिस्सा भी रह चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय सेना
    बिपिन रावत
    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
    मनोज मुकंद नरवणे

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    भारतीय सेना

    भारतीस सेना के सम्मान में जावा ने खाकी और मिडनाइट ग्रे रंग में लॉन्च की बाइक ऑटोमोबाइल
    चीनी सैनिकों के साथ लद्दाख में नहीं हुई कोई नई झड़प- भारतीय सेना चीन समाचार
    सीमा विवाद: भारत और चीन ने गोगरा से पीछे हटाईं सेनाएं, ध्वस्त किए गए अस्थायी ढांचे भारत-चीन सीमा
    DRDO ने विकसित की आधुनिक तकनीक, अब रडार की पकड़ में भी नहीं आएंगे लड़ाकू विमान राजनाथ सिंह

    बिपिन रावत

    CDS जनरल रावत बोले- हम राजनीति से बहुत दूर रहते हैं देश
    15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है सेना दिवस, जानिये इससे जुड़ी खास बातें भारतीय सेना
    अनुच्छेद 370 खत्म करने के फैसले को सेनाध्यक्ष नरवणे ने बताया ऐतिहासिक कदम भारत की खबरें
    पेंशन बजट कम करने के लिए सैन्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाना चाहते हैं बिपिन रावत भारत की खबरें

    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

    देश के पहले 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' बने जनरल बिपिन रावत, ये होगीं जिम्मेदारियां चीन समाचार
    CDS जनरल रावत बोले- चीनी अतिक्रिमण से निपटने के लिए सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला चीन समाचार
    जनरल रावत के बाद कौन होगा अगला CDS? जल्द सामने आ सकता है नाम बिपिन रावत
    बिपिन रावत हेलीकॉप्टर क्रैश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया पूरा घटनाक्रम लोकसभा

    मनोज मुकंद नरवणे

    क्या है भारत, चीन और नेपाल सीमा पर स्थित लिपुलेख दर्रा का विवाद? चीन समाचार
    आज लद्दाख दौरे पर जाएंगे जनरल नरवणे, झड़प में घायल सैनिकों से कर सकते हैं मुलाकात चीन समाचार
    चीन के साथ तनाव के बीच लद्दाख पहुंचे सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे, स्थिति का जायजा लेंगे चीन समाचार
    सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे बोले- LAC पर स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण, सेना किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार लद्दाख
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025