NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में जहांगीरपुरी में फिर भड़की हिंसा; पूछताछ करने गई पुुलिस पर पथराव, इंस्पेक्टर घायल
    अगली खबर
    दिल्ली में जहांगीरपुरी में फिर भड़की हिंसा; पूछताछ करने गई पुुलिस पर पथराव, इंस्पेक्टर घायल
    दिल्ली में जहांगीरपुरी में फिर भड़की हिंसा; पूछताछ करने गई पुुलिस पर पथराव।

    दिल्ली में जहांगीरपुरी में फिर भड़की हिंसा; पूछताछ करने गई पुुलिस पर पथराव, इंस्पेक्टर घायल

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 18, 2022
    03:08 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली के जहांगीरपुर इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाले गए जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प का मामला अभी थमा भी नहीं कि सोमवार को फिर से हिंसा भड़क गई।

    शनिवार की हिंसा के मामले में फायरिंग के आरोपी की पत्नी से पूछताछ के लिए गई दिल्ली पुलिस पर महिलाओं के समूह ने पथराव कर दिया।

    इसमें एक इंस्पेक्टर घायल हो गया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को भेजकर स्थिति पर काबू पाया गया।

    पृष्ठभूमि

    जहांगीरपुरी में कैसे हुई हिंसा की शुरुआत?

    बता दें कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हो गई थी।

    शोभायात्रा वालों का कहना था कि मुस्लिम इलाके से निकलने पर उन पर पत्थर फेंके गए, जिसके बाद ये हिंसा हुई।

    वहीं मुस्लिमों का कहना है कि शोभायात्रा में शामिल लोगों ने मस्जिद पर भगवा झंडा फहराने की कोशिश की। इसमें आठ पुलिसकर्मी सहित 10-12 लोग घायल हो गए थे। हिंसा में फायरिंग भी हुई थी।

    कार्रवाई

    पुलिस ने अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया

    पुलिस ने हिंसा का वीडियो देखकर आरोपियों की पहचान की और अब तक 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो में दो लोगों को गोली चलाते हुए देखा गया था।

    इनमें से एक शूटर गिरफ्तार हो चुका, वहीं दूसरा शूटर सोनू शेख फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तार के प्रयास जारी हैं।

    शोभाय़ात्रा में शामिल लोगों से बहस शुरू करने वाले अनसर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुनरावृत्ति

    शूटर सोनू की पत्नी से पूछताछ के दौरान महिलाओं ने किया पथराव

    उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) ने बताया कि शनिवार की हिंसा में फायरिंग के आरोपी सोनू शेख का पता लगाने के लिए दोपहर करीब एक बजे पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ करने की लिए पहुंची थी। इसका वहां की महिलाओं ने विरोध कर दिया और करीब 50 महिलाओं ने घर की छतों से पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर को चोट आई है।

    उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल पहुंचाया।

    कार्रवाई

    पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

    DCP ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा महिलाओं को समझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया है। पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान का कार्य जारी है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की रैपिड एक्शन फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। महिला RAF कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

    सांप्रदायिक हिंसा

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों से सांप्रदायिक हिंसा की खबरें सामने आई हैं।

    रामनवमी के दिन मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई इलाकों में शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी।

    गुजरात में हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मध्य प्रदेश के खरगोन में हालात संभालने के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा था। फिलहाल इन सभी मामलों की जांच की जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    गोलीबारी की घटना
    हनुमान जन्मोत्सव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    दिल्ली पुलिस

    कौन है रोहिणी कोर्ट में हुई गोलीबारी में जान गंवाने वाला गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी? दिल्ली
    दिल्ली: आतंकवादी हमले की बड़ी साजिश नाकाम, AK-47 और ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी दिल्ली
    गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी का खुलासा, 2009 जम्मू बस स्टैंड धमाके के पीछे था ISI का हाथ दिल्ली
    दिल्ली हाई कोर्ट की उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ी फटकार, कहा- यहां नहीं चलेगा गैरकानूनी काम दिल्ली हाई कोर्ट

    दिल्ली

    दिल्ली के सरकारी अस्पताल में नहीं है एक भी कोरोना संक्रमित मरीज- स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली सरकार
    लगातार दूसरे साल सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली, हर देश में बढ़ा प्रदूषण- रिपोर्ट पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली में शुरू हो रही है बसों के लिए समर्पित लेन, जान लें इससे जुड़े नियम दिल्ली सरकार
    दिल्ली में लर्नर लाइसेंस धारकों को मिली बड़ी राहत, इस दिन तक बढ़ी वैधता ऑटोमोबाइल

    गोलीबारी की घटना

    न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च की मस्जिद में गोलीबारी, 40 की मौत, कई घायल बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड मस्जिद गोलीबारी: हमले में एक भारतीय सहित 49 की मौत, 9 अभी भी लापता भारत की खबरें
    नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल दुनिया
    पाकिस्तान में बर्बर हमला, हमलावरों ने बस में सफर कर रहे 14 लोगों को गोली मारी पाकिस्तान समाचार

    हनुमान जन्मोत्सव

    हनुमान जन्मोत्सव 2022: जानिए इस दिवस का महत्व और इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025