हैदराबाद में स्कूल की पिकनिक खुशी-खुशी शुरू हुई थी, लेकिन पार्क में हुए एक हादसे ने उसे मातम में बदल दिया। पार्क में एक बड़े झूले की चपेट में आने से चौथी कक्षा के 2 बच्चे घायल हो गए।
इनमें से 10 साल का एक छात्र अपनी चोटों से उबर नहीं पाया और उसकी जान चली गई, वहीं दूसरा बच्चा मामूली रूप से जख्मी हुआ है।
बच्चे के पिता ने स्कूल पर लगाया आरोप
मृतक बच्चे के पिता ने इस हादसे के लिए स्कूल को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि स्कूल ने बच्चों की सुरक्षा का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा।
उन्होंने यह भी बताया कि झूले के पास न तो कोई निगरानी थr और न ही उसे चलाने के लिए कोई तय नियम थे। अब पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।