NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / सूडान से 278 भारतीयों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना
    सूडान से 278 भारतीयों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना
    देश

    सूडान से 278 भारतीयों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना

    लेखन सकुल गर्ग
    April 25, 2023 | 06:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सूडान से 278 भारतीयों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना
    सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था हुआ रवाना

    सूडान में सत्ता को लेकर सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्ष के बीच फंसे भारतीयों का पहला जत्था देश से निकल गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नौसेना का भारतीय नौसेना पोत (INS) सुमेधा 278 लोगों के साथ सूडान बंदरगाह से सऊदी अरब के जेद्दाह के लिए निकल चुका है। सूडान में करीब 3000 भारतीय फंसे हैं, जिनकी सुरक्षित निकासी के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है।

    पहले जत्थे में मौजूद हैं 278 लोग

    First batch of stranded Indians leave Sudan under #OperationKaveri.

    INS Sumedha with 278 people onboard departs Port Sudan for Jeddah. pic.twitter.com/4hPrPPsi1I

    — Arindam Bagchi (@MEAIndia) April 25, 2023

    भारत ने वायुसेना के 2 विमान भी भेजे

    विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया था कि 'ऑपरेशन कावरी' के तहत भारतीय वायुसेना के दो C-130J विमान और भारतीय नौसेना का INS सुमेधा जहाज सूडान के गृह युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सऊदी अरब और सूडान पहुंच गए हैं।

    सूडान में घोषित हुआ 72 घंटे का सीजफायर 

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को घोषणा की कि सूडान में संघर्ष में शामिल दोनों पक्षों के बीच मानवीय सहायता और विदेशियों की निकासी के लिए 72 घंटे के सीजफायर पर सहमति बनी है। सेना के कमांडर जनरल अब्देल-फतह बुरहान और रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान दगालो ने अलग-अलग बयानों के माध्यम से इसकी पुष्टि की। हालांकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि लड़ाई अभी भी जारी है।

    सूडान में अब तक 420 से अधिक लोगों की हुई मौत 

    मानवीय मामलों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक संस्था द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, सूडान में जारी गृह युद्ध के बीच अब तक 420 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 3,700 लोग घायल हो चुके हैं। सूडान में सत्ता को लेकर अचानक छिड़े संघर्ष ने देश में नागरिक शासन को बहाल करने की कोशिशों को धराशाई कर दिया है और मानवीय आपदा के कगार पर ला दिया है।

    कई देश अपने नागरिकों के लिए चला रहे हैं अभियान 

    बता दें कि अमेरिका समेत कई देश सूडान की राजधानी खार्तूम में स्थित अपने दूतावास को खाली कर चुके हैं और अधिकारियों के साथ-साथ नागरिकों को बाहर निकालने के लिए निकासी अभियान चला रहे हैं। सऊदी अरब और फ्रांस समेत कई देशों ने सूडान में फंसे अपने नागरिकों को बचाने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। सऊदी अरब ने शनिवार को अपने नागरिकों समेत मित्र देशों के नागरिकों को सड़क मार्ग के जरिए सूडान से बाहर निकाला था।

    सूडान में क्यों चल रहा है संघर्ष?

    सूडान में सेना और RSF के बीच संघर्ष चल रहा है। इसके पीछे की बड़ी वजह देश की सत्ता पर कब्जा करना है। मुख्य लड़ाई सेना के जनरल जनरल अब्देल-फतह बुरहान और RSF प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान दगालो के बीच है। अक्टूबर, 2021 में देश में हुए तख्तापलट के बाद RSF और सेना के बीच एक समझौता हुआ था। हालांकि, हाल ही में इस समझौते के विफल होने के बाद संघर्ष बढ़ गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    सूडान
    भारतीय नौसेना
    विदेश मंत्रालय

    सूडान

    सूडान से उसके नागरिकों को निकालने में मदद के लिए श्रीलंका ने भारत का आभार जताया श्रीलंका
    ऑपरेशन कावेरी: सूडान में फंसे 300 भारतीयों के पहले जत्थे को लेकर आएगा नौसेना का जहाज  सऊदी अरब
    #NewsBytesExplainer: अन्य देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने कब-कब विशेष अभियान चलाए?  विदेश मंत्रालय
    सूडान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन कावेरी' विदेश मंत्रालय

    भारतीय नौसेना

    संसदीय समिति को भेजी रिपोर्ट में CDS ने कहा- समुद्र में हमें चीन-पाकिस्तान से बड़ा खतरा  पाकिस्तान समाचार
    नौसेना के लिए 13 लिंक्स-U2 फायर कंट्रोल सिस्टम खरीदेगा रक्षा मंत्रालय, जानिए इसकी खासियत  रक्षा मंत्रालय
    273 महिलाओं सहित नौसेना में शामिल हुआ अग्निवीरों का पहला बैच, नौसेना प्रमुख ने ली सलामी  अग्निपथ योजना
    नौसेना की कार रैली में शामिल होंगी महिंद्रा की 12 कारें, जानिए उद्देश्य    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    विदेश मंत्रालय

    सूडान में जारी संघर्ष के बीच फंसे भारतीयों को सड़क मार्ग के जरिए निकाला जाएगा बाहर  सूडान
    सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर प्रयास तेज, 4 देशों से की गई बात सूडान
    यूक्रेन की उप विदेश मंत्री आएगी भारत, युद्ध के बीच मांग सकती है मानवीय सहायता  यूक्रेन संकट
    चीन के 11 जगहों के नाम बदलने पर भारत की प्रतिक्रिया, कहा- अरुणाचल हमारा अभिन्न अंग       अरुणाचल प्रदेश
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023