NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रदर्शनकारी किसानों की संपत्ति कुर्क करेगी हरियाणा पुलिस, लेकिन NSA लगाने का फैसला वापस लिया
    अगली खबर
    प्रदर्शनकारी किसानों की संपत्ति कुर्क करेगी हरियाणा पुलिस, लेकिन NSA लगाने का फैसला वापस लिया
    हरियाणा पुलिस ने संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई किसानों से ही करने की बात कही है

    प्रदर्शनकारी किसानों की संपत्ति कुर्क करेगी हरियाणा पुलिस, लेकिन NSA लगाने का फैसला वापस लिया

    लेखन आबिद खान
    Feb 23, 2024
    11:34 am

    क्या है खबर?

    हरियाणा पुलिस ने कहा है कि वो किसानों के दिल्ली मार्च के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों की संपत्ति कुर्क करेगी और उनके बैंक खातों को भी सीज किया जाएगा।

    कल रात पुलिस ने किसानों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई करने की बात कही थी, लेकिन आज इस आदेश को वापस ले लिया।

    दूसरी ओर खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान की मौत के विरोध में आज किसान 'ब्लैक फ्राइडे' मना रहे हैं।

    नोटिस

    किसान नेता के घर नोटिस चस्पा

    भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान मजदूर मोर्चा के सदस्य अमरजीत सिंह मोहड़ी के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है।

    अंबाला पुलिस की ओर से जारी इस नोटिस में लिखा है कि मोहड़ी आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और बिना अनुमति इसमें शामिल होने पर मोहड़ी की संपत्ति से भी भरपाई हो सकती है। नोटिस में मोहड़ी की संपत्ति और बैंक खातों की जानकारी मांगी गई है।

    मौत

    3 पुलिसकर्मियों की मौत, 30 जख्मी

    पुलिस ने कहा कि किसान नेताओं के भड़काने पर शंभू बॉर्डर पर किसान पत्थरबाजी कर रहे हैं। इसके कारण 30 जवानाें को चोटें आई हैं, एक पुलिसकर्मी को ब्रेन हैमरेज हुआ है और 2 की मौत हो चुकी है।

    पंजाब में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत जिम में हुई है। पुलिस ने कहा कि आंदोलनकारियों ने जिन संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया, उसका आंकलन किया जा रहा है, जिसकी भरपाई संपत्ति कुर्क कर और खाते सीज कर की जाएगी।

    बैठक

    दिल्ली कूच पर आज फैसला लेंगे किसान

    किसान शुभकरण सिंह की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली कूच को 2 दिन के लिए रोक दिया था। आज किसान-मजदूर मोर्चा (KMM) बैठक कर आगे की रणनीति पर फैसला लेगा।

    हरियाणा के किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने भी आज बैठक बुलाई है। इसमें आंदोलन में सहयोग के तरीकों पर फैसला लिया जा सकता है।

    किसान नेता सरवण सिंह पंढेर ने आज सभी किसानों से घरों और वाहनों पर काले झंडे लगाने की अपील की है।

    दिल्ली कूच

    26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान

    संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 22 फरवरी को हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं। SKM ने कहा कि किसान 26 फरवरी को देशभर के हाईवे पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महापंचायत आयोजित करेंगे।

    राकेश टिकैत ने कहा कि अगर सरकार प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली में नहीं जाने देगी तो चुनाव के दौरान भाजपा सरकार को भी गांवों में नहीं जाने दिया जाएगा।

    बयान

    पंढेर ने पंजाब सरकार को घेरा

    पंढेर ने कहा, "शुभकरण सिंह की मौत के बाद पंजाब सरकार से बातचीत हुई थी। हमारी सभी मांगें मान ली गई थीं। 14 घंटे से ज्यादा हो गए, लेकिन पंजाब सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है, इसलिए शुभकरण का शव अस्पताल में पड़ा है। पंजाब सरकार हमारे शहीदों की शहादत का अपमान कर रही है। यह निंदनीय है। मुझे नहीं लगता कि हम अभी शुभकरण का अंतिम संस्कार कर पाएंगे। सरकार के साथ बातचीत पूरी नहीं हुई है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    किसान आंदोलन
    पंजाब
    हरियाणा
    हरियाणा पुलिस

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    किसान आंदोलन

    नोएडा: संसद की तरफ जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, 200 हिरासत में उत्तर प्रदेश
    किसान संगठनों का 13 फरवरी को 'दिल्ली मार्च', रोकने के लिए कड़े इंतजाम कर रही पुलिस पंजाब
    हरियाणा: दिल्ली कूच कर रहे किसानों के लिए 2 स्टेडियम अस्थायी जेल में तब्दील हरियाणा
    किसान आंदोलन को देखते हुए पूरी दिल्ली में लागू की गई धारा 144, सभाओं पर प्रतिबंध दिल्ली

    पंजाब

    पंजाब और हरियाणा में इस साल कम हुईं पराली जलाने की घटनाएं, जानें आंकड़े हरियाणा
    पंजाब: अमृतसर में गैंगस्टर ने चलाईं पुलिसकर्मियों पर गोलियां, मुठभेड़ में ढेर अमृतसर
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 21 दिसंबर के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कहां कितना बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पंजाब में निकली 2,500 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवा तुरंत करें आवेदन सरकारी नौकरी

    हरियाणा

    #NewsBytesExplainer: ऋषभ पंत को ठगने वाला पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह कौन है, उसने कैसे ठगी की? ऋषभ पंत
    जालसाजों ने युवती को निवेश कर मुनाफा कमाने का दिया झांसा, ठग लिए 41.36 लाख रुपये साइबर अपराध
    टास्क स्कैम में फंसाकर जालसाजों ने युवक से की ठगी, लगाया 33 लाख रुपये का चूना साइबर अपराध
    गुरुग्राम: खाटू श्याम जा रही ट्रेन में जगह न मिलने पर हंगामा, पटरी पर लेटे यात्री  गुरूग्राम

    हरियाणा पुलिस

    साइबर अपराध: हरियाणा पुलिस ने 14 गांवों में मारा छापा, 2 लाख सिम कार्ड ब्लॉक साइबर अपराध
    हरियाणा: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े 4 शूटर गिरफ्तार, बुलेटप्रूफ जैकेट समेत काफी सामान जब्त हरियाणा
    हरियाणा: नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 2,500 लोगों ने ली मंदिर में शरण हरियाणा
    #NewsBytesExplainer: हरियाणा में कैसे भड़की हिंसा और अब तक क्या-क्या हुआ? हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025