प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने 20 नवंबर को केरलम के मदक्कारा में एक मछुआरे के घर पर गलती से छापा मार दिया। दरअसल, वे हवाला और सोने की तस्करी जैसे आर्थिक अपराधों की जांच कर रहे थे।
अधिकारियों को वलाप्पिल नौशाद के घर पर कार्रवाई करनी थी, लेकिन वे किसी और के घर पहुंच गए।
स्थानीय लोग माफी की मांग कर रहे
इस घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनकी मांग थी कि ED अपनी गलती के लिए माफी मांगे और पीड़ित परिवार के घर में जो भी सामान बिगड़ा है, उसे ठीक करे।
लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि अपराध से लड़ने के लिए चलाई जा रही एक सरकारी कार्रवाई में इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हो सकती है।