असम के डिब्रूगढ़ में रहने वाले एक केयरटेकर और किरायेदार राजू दास को भुइयां परिवार के 3 सदस्यों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन गेमिंग में हारे हुए पैसों की भरपाई के लिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
अपने साथी आमिर दास के साथ वह भागने की कोशिश कर रहा था। मंगलवार को जब वह अवध असम एक्सप्रेस से गुवाहाटी जाने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
आरोपी पर 4 लाख का कर्ज
पुलिस ने बताया कि राजू पर 4 लाख रुपये का कर्ज था और उसने इस वारदात की योजना कई दिन पहले ही बना ली थी।
दोनों ने दुलियाजान स्थित परिवार के घर पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला किया। इसके बाद वे नकदी, ढाई लाख रुपये कीमत के गहने और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।