NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / डिब्रूगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट की गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मंत्री और विधायक थे सवार
    अगली खबर
    डिब्रूगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट की गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मंत्री और विधायक थे सवार
    इंडिगो के एक विमान की गुवाहाटी एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, इसमें केंद्रीय मंत्री और 2 भाजपा विधायक सवार थे

    डिब्रूगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट की गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मंत्री और विधायक थे सवार

    लेखन आबिद खान
    Jun 04, 2023
    03:42 pm

    क्या है खबर?

    डिब्रूगढ़ जा रहे इंडिगो के एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

    इस विमान में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्यमंत्री रामेश्वर तेली और भाजपा के 2 विधायकों के अलावा 150 से ज्यादा यात्री सवार थे।

    फिलहाल सभी यात्री गुवाहाटी एयरपोर्ट पर हैं और सुरक्षित हैं।

    बता दें कि विमान ने गुवाहाटी एयरपोर्ट से ही उड़ान भरी थी।

    वदह

    तकनीकी खराबी की वजह से हुई इमरजेंसी लैंडिंग

    इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2652 ने आज सुबह करीब 8.40 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट की उड़ान के बाद विमान को वापस एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए लाया गया।

    एयरलाइन की ओर से इसकी पीछे तकनीकी खराबी को वजह बताया गया।

    समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि पायलट ने विमान के इंजन में खराबी के बाद ये फैसला लिया।

    विमान में असम भाजपा के 2 विधायक प्रशांत फुकन और तेरोश गोवाला भी सवार थे।

    बयान

    हम सभी सुरक्षित- रामेश्वर तेली

    मंत्री तेली ने ANI को फोन पर बताया, "मैं भाजपा विधायक प्रशांत फुकन और तेरोश गोवाला के साथ इंडिगो फ्लाइट में था। गुवाहाटी के डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किए जाने से पहले फ्लाइट 15-20 मिनट तक हवा में रही। हम सब सुरक्षित हैं। आज मेरा दुलियाजान, तिंगखोंग और तिनसुकिया में 3 बैठकों का कार्यक्रम था।"

    विधायक फुकन ने कहा, "जब हमने उड़ान भरी तब कोई समस्या नहीं थी। 20 मिनट बाद विमान वापस लौटा और एयरपोर्ट पर उतरा।"

    निरीक्षण

    विमान को निरीक्षण के लिए भेजा गया

    गुवाहाटी में उतरने के बाद ही विमान के सभी यात्रियों को उतार दिया गया और विमान को निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि यह विमान अब दोबारा उड़ान नहीं भरेगा।

    हालांकि, एयरलाइन की ओर से अभी तक मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    विधायक फूकन ने कहा कि सभी यात्री परेशान हैं, एयरलाइन की ओर से अभी तक किसी तरह की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

    गड़बड़ी

    पिछले दिनों भी इंडिगो फ्लाइट में आई थी गड़बड़ी

    10 मई को इंडिगो के विमान की इंडोनेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। यह विमान तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहा था, लेकिन जलने की गंध आने के बाद कुआलानामु एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई।

    पिछले साल अक्टूबर में दिल्ली से बेंगलुरू के लिए उड़ान भर रहे एक इंडिगो विमान के इंजन में आग लगने के बाद रोक लिया गया था। अधिकारियों ने बताया था कि टेक-ऑफ के दौरान विमान के इंजन से चिंगारियां निकलते देखी गईं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुवाहाटी
    असम
    इंडिगो

    ताज़ा खबरें

    समद्र के अंदर तैनात होंगे स्वदेशी रक्षक, अडाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी से की साझेदारी   गौतम अडाणी
    RR बनाम PBKS: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    वित्त वर्ष 2025 में स्मार्टफोन बने शीर्ष निर्यातित उत्पाद, जानिए कितना आया उछाल  स्मार्टफोन
    IPL 2025: RCB वापस देगी KKR के खिलाफ बारिश से धुले मैच के टिकट का पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    गुवाहाटी

    करगिल युद्ध में वीरता दिखाने वाले सेना अधिकारी को बताया 'विदेशी', हिरासत कैंप में भेजा गया असम
    IRCTC दे रहा है शिलांग-गुवाहाटी का जबरदस्त टूर पैकेज, जानें विवरण IRCTC
    कर्फ्यू के बीच नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शनों में क्यों जल रहा असम? नरेंद्र मोदी
    नागरिकता (संशोधन) बिल: असम में हिंसक प्रदर्शन जारी, पुलिस ने चलाई गोलियां, इंटरनेट बंद नरेंद्र मोदी

    असम

    असम: रैगिंग से बचने लिए हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र, मुख्यमंत्री ने की अपील हिमंत बिस्वा सरमा
    अरुणाचल झड़प: भारतीय वायुसेना ने शुरू की हवाई गश्त, चीनी ड्रोन्स को खदेड़ा- रिपोर्ट अरुणाचल प्रदेश
    अरुणाचल में चीन के साथ हुई झड़प के बीच भारतीय वायुसेना का पूर्वोत्तर में युद्धाभ्यास वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)
    असम: गर्लफ्रेंड के शादी से मना करने पर युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर जान दी आत्महत्या

    इंडिगो

    संसदीय समिति ने बताया- इंडिगो सबसे खराब एयरलाइन, एयर इंडिया की लगेज पॉलिसी सबसे अच्छी एयर इंडिया
    दिन में सैंकड़ों उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज जमीन पर कैसे आ गई? मुंबई
    IRCTC दे रहा थाईलैंड की यात्रा का बेहतरीन ऑफ़र, जानें किराया और अन्य मुख्य बातें चेन्नई
    बारिश में फंसी फ्लाइट में यात्रियों को जबरन विमान में गुजारनी पड़ी रात, DGCA करेगा जांच मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025