दिल्ली के बिंदपुर इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 28 साल के साहिल नाम के युवक की जान चली गई। आरोप है कि पड़ोसी ने बहस के दौरान तीसरी मंजिल से उस पर गैस सिलेंडर फेंक दिया था।
साहिल के दोस्त तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
साहिल के चाचा बोले- हमें न्याय चाहिए
साहिल के चाचा ने बताया कि जब उन्हें भतीजे की गंभीर हालत के बारे में फोन आया, तब वे अपने काम पर थे।
अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनका भतीजा अब इस दुनिया में नहीं रहा।
उन्होंने कहा, "हमें बस न्याय चाहिए।" पूरा परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है और दुख में डूबा हुआ है।