NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: महामारी के बीच 2020 मे हर दिन दर्ज हुए रेप के चार से अधिक मामले
    देश

    दिल्ली: महामारी के बीच 2020 मे हर दिन दर्ज हुए रेप के चार से अधिक मामले

    दिल्ली: महामारी के बीच 2020 मे हर दिन दर्ज हुए रेप के चार से अधिक मामले
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 20, 2021, 01:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली: महामारी के बीच 2020 मे हर दिन दर्ज हुए रेप के चार से अधिक मामले

    दिल्ली में कोरोना वायरस के प्रकोप वाले साल 2020 में हर रोज रेप के चार से अधिक मामले दर्ज हुए। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि बीते साल राजधानी में रेप के 1,699, छेड़छाड़ के 2,186 और बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के 65 मामले सामने आए थे। महामारी के प्रकोप वाले 2020 में कई साल बाद पहली बार महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं कम हुईं, लेकिन फिर भी आंकड़े डराते हैं।

    दिल्ली पुलिस ने सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

    दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अपनी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपराध से जुड़े कई आंकड़े सामने रखे। पुलिस के मुताबिक, 2019 में रेप के 2,168, छेड़छाड़ के 2,921 और बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के 109 मामले सामने आए थे।

    रेप के अधिकतर मामलों में शामिल होते हैं जानने वाले लोग

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि 2019 में रेप के मामले में 2.20 प्रतिशत दोषी अनजान लोग थे। वहीं 2020 में यह संख्या घटकर 1.77 प्रतिशत रह गई। बीते साल दर्ज हुए रेप के मामलों में 44 प्रतिशत दोषी पीड़िताओं के परिवारों से जुड़े लोग या पारिवारिक दोस्त और 26 प्रतिशत दोषी पीड़िताओं के जानकार थे। इसके अलावा 2 प्रतिशत मामलों में नौकरी देने वाले लोग या पीड़िताओं के सहकर्मी और 12 प्रतिशत मामलों में पड़ोसी रेप के दोषी पाए गए।

    दिल्ली में हर पांच घंटे में एक रेप, हर 19 घंटे पर एक हत्या- रिपोर्ट

    पुलिस ने बताया कि उसने बीते साल भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत 2,66,070 मामले दर्ज किए, जो 2019 में दर्ज किए गए 3,16,261 मामलों से 15 प्रतिशत कम थे। सारे मामलों का औसत निकाला जाए तो दिल्ली में हर पांच घंटे में एक रेप, हर 19 घंटे में एक हत्या, हर 15 मिनट में एक कार चोरी की घटना होती है। इन आंकड़ों से राजधानी में अपराध का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

    2019 की तुलना में बीते साल कम हुए अपराध

    हालांकि, बीते साल 2019 की तुलना में कुछ अपराधों में देखी गई। 2019 में राष्ट्रीय राजधानी में हत्या के 521 मामले दर्ज हुए थे। 2020 में इनकी संख्या 9.40 प्रतिशत घटकर 472 हो गई। इसी तरह अपहरण की घटनाओं में 27.33 प्रतिशत, वाहन चोरी के मामलों में 24.23 प्रतिशत और अन्य चोरी के मामलों में 30.52 प्रतिशत गिरावट आई थी। 2020 में 2019 की तुलना में PCR को मिलने वाली कॉल्स में भी 38.19 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

    बीते साल इन अपराधों में हुआ इजाफा

    दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल छीना-झपटी और लूट के अपराधों में इजाफा देखा गया। 2020 में छीना-झपटी के मामले 2019 की तुलना में 27.11 प्रतिशत बढ़कर 7,965 हो गए। 2019 में ऐसे 6,266 अपराध दर्ज हुए थे। इसी तरह लूट के मामलों में भी 0.35 की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 2019 में लूट के 1,956 मामले सामने आए थे। 2020 में दिल्ली पुलिस ने राजधानी में ऐसे 1,963 मामले दर्ज किए।

    लॉकडाउन में बढ़े साइबर अपराध

    पुलिस की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराधों में दोगुना बढ़ोतरी देखी गई। बीते साल जनवरी से मार्च तक जहां साइबर अपराधों का आंकड़ा 2,000 था, वहीं, अप्रैल से जुलाई के बीच हर महीने 4,000 से अधिक मामले दर्ज हुए। मास्क और सैनिटाइजर को लेकर भी लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई। ऐसे मामलों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी गई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    रेप
    हत्या

    दिल्ली पुलिस

    दिशा रवि के मामले में मीडिया ने की पक्षपातपूर्ण और सनसनीखेज रिपोर्टिंग- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी ने थानाप्रभारी पर किया तलवार से हमला, गिरफ्तार किसान आंदोलन
    टूलकिट मामला: शांतनु के पिता ने दिल्ली पुलिस पर लगाया हार्ड डिस्क ले जाने का आरोप पुणे
    ट्रैक्टर परेड हिंसा: लाल किले पर तलवारें लहराने वाला शख्स गिरफ्तार किसान आंदोलन

    दिल्ली

    रणबीर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान बॉलीवुड समाचार
    दिल्ली: सरकारी कार्यालयों में ट्रांसजेंडरों के लिए अलग से बनाए जाएंगे शौचालय, आदेश जारी दिल्ली सरकार
    दिल्ली में पिछले साल वायु प्रदूषण से हुई 54,000 लोगों की मौत- अध्ययन मुंबई
    केरल: भाजपा में शामिल होंगे 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन, 21 फरवरी को लेंगे सदस्यता केरल

    रेप

    उत्तर प्रदेश: 13 वर्षीय रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात की हुई मौत उत्तर प्रदेश
    ऑस्ट्रेलिया: पूर्व कर्मचारी का आरोप- सहकर्मी ने संसद में किया रेप; प्रधानमंत्री मॉरिसन ने मांगी माफी ऑस्ट्रेलिया
    बिहार: 11 वर्षीय छात्रा का छह बार रेप करने वाले स्कूल प्रधानाचार्य को मौत की सजा पटना
    राजस्थान: महिला ने भाजपा विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला भारतीय जनता पार्टी

    हत्या

    आजाद भारत में फांसी चढ़ने वाली पहली महिला हो सकती है सात लोगों की हत्यारिन शबनम उत्तर प्रदेश
    गोरखपुर: दूसरे धर्म के युवक से प्रेम करने पर पिता ने करवाई बेटी की हत्या गोरखपुर
    पति की हत्या करने के बाद भी पारिवारिक पेंशन की हकदार है पत्नी- हाई कोर्ट हरियाणा
    झारखंड: शराबी बेटे ने की मां की हत्या, फिर आंगन में चिता पर पकाया चिकन झारखंड

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023