सनसनीखेज़ खुलासा: 'एक्स' को भेजे फर्जी नोटिसों पर मिले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के जाली दस्तखत
लेखन आबिद खान
दिल्ली पुलिस ने 'एक्स' को भेजे गए फर्जी नोटिसों की जांच शुरू कर दी है। इन नोटिसों में प्लेटफॉर्म से कहा गया था कि वह इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन (IFF) और सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर (SFLC) के अकाउंट बंद कर दे।
सबसे हैरानी की बात यह है कि इन फर्जी नोटिसों पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के जाली दस्तखत भी थे।
पुलिस जांच में जुटी
यह पूरा मामला दिल्ली हाई कोर्ट में तब सामने आया, जब 'एक्स' ने बताया कि ये सारे नोटिस फर्जी थे। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की थी।