NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: लिव-इन पार्टनर को मारकर आरोपी ने उसी दिन दूसरी लड़की से शादी की, जानें मामला 
    दिल्ली: लिव-इन पार्टनर को मारकर आरोपी ने उसी दिन दूसरी लड़की से शादी की, जानें मामला 
    देश

    दिल्ली: लिव-इन पार्टनर को मारकर आरोपी ने उसी दिन दूसरी लड़की से शादी की, जानें मामला 

    लेखन प्रमोद कुमार
    February 15, 2023 | 10:27 am 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली: लिव-इन पार्टनर को मारकर आरोपी ने उसी दिन दूसरी लड़की से शादी की, जानें मामला 
    दिल्ली: साहिल गहलोत पर लगी निक्की यादव की हत्या का आरोप

    मंगलवार को दिल्ली के नजफगढ़ के एक ढाबे के फ्रिज में एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या तीन दिन पहले की गई थी। इस घटना ने एक बार फिर श्रद्धा हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय साहिल गहलोत के तौर पर हुई है और मृतका का नाम निक्की यादव बताया जा रहा है। आइये इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    आरोपी की लिव-इन पार्टनर थी मृतका

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, 24 वर्षीय आरोपी ने हाल ही में फार्मेसी की पढ़ाई पूरी की थी। निक्की यादव उसकी लिव-इन पार्टनर थी और वह उससे शादी करना चाहती थी। दूसरी तरफ आरोपी के परिवार ने 9-10 फरवरी को गहलोत की शादी तय कर दी थी, लेकिन उसने इस बात की जानकारी निक्की को नहीं दी। जब निक्की को इसका पता चला तो दोनों के बीच लड़ाई हुई और गहलोत ने कथित तौर पर निक्की की हत्या कर दी।

    आरोपी की हुई गिरफ्तारी 

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। गहलोत का परिवार नजफगढ़ के पास एक गांव में ढाबा चलाता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और निक्की 2018 से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों द्वारका में रहते थे। निक्की की बहन भी कई बार उनके पास रहने के लिए आती थी। पिछले कुछ दिनों से निक्की गायब थी और उसे जानने वाले कुछ लोगों ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी।

    पुलिस को कैसे मिली जानकारी?

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें एक व्यक्ति ने बताया कि उसने कुछ समय से महिला को नहीं देखा है। उसने अंदेशा जताया कि महिला को कुछ हुआ है क्योंकि आरोपी घर छोड़कर चला गया है और उसकी किसी और से शादी हो गई है।"

    कई छापेमारी के बाद हुई आरोपी की गिरफ्तारी 

    मृतका निक्की यादव का परिवार हरियाणा के झज्जर में रहता है। उसे भी निक्की के ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं थी। पुलिस को जानकारी मिलने पर एक विशेष टीम गठित की गई और पुलिसकर्मियों को गहलोत के गांव में भेजा गया। यहां पुलिसकर्मियों को कोई नहीं मिला और आरोपी का फोन बंद था। इसके बाद पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की और आखिर में गहलोत को कैर गांव से गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी ने कबूली हत्या की बात- पुलिस 

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने 9-10 फरवरी को निक्की यादव की हत्या की थी। उसका परिवार उस पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था और उसकी शादी तय कर दी थी। उसने निक्की यादव को इसकी जानकारी नहीं दी और उसके साथ रहना जारी रखा। उन्होंने बताया कि निक्की को कहीं और से यह बात पता चली और आरोपी से इसके बारे में पूछा।

    डाटा केबल से गला घोंटकर की हत्या- सूत्र

    रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है निक्की के बुलाने पर आरोपी उससे मिलने चला गया। इस दौरान निक्की की बहन भी वहां मौजूद थी। सूत्रों ने बताया कि रात के करीब 11 बजे गहलोत और निक्की कश्मीरी गेट चले गए और यहां गाड़ी में फिर से उनके बीच झगड़ा हुआ। यहां गुस्से में आकर गहलोत ने कथित तौर पर डाटा केबल से गला घोंटकर निक्की की हत्या कर दी।

    लाश रखने के बाद शादी की तैयारियों में लग गया आरोपी- पुलिस

    पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद गहलोत घबरा गया और उसे यह समझ नहीं आया कि आगे क्या करना है। कुछ देर तक सड़कों पर चक्कर लगाने के बाद सुबह 4-5 बजे वह ढ़ाबे पर पहुंचा और लाश को फ्रिज के अंदर रख दिया। इसके बाद घर जाकर शादी की तैयारियों में लग गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उस समय ढाबा बंद था। इसके बाद वह पुलिस को लेकर ढाबे पर गया और लाश दिखाई।

    निक्की की बहन को नहीं लगी वारदात की भनक

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निक्की की बहन को इस वारदात का कोई अंदेशा नहीं था और उसने सोचा कि दोनों घूमने के लिए गोवा गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ अपराध में इस्तेमाल हुई कार को जब्त कर लिया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली पुलिस
    क्राइम समाचार
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    दिल्ली

    महाशिवरात्रि 2023: दिल्ली के मशहूर शिव मंदिर, जहां हमेशा लगा रहता है भक्तों का तांता  ट्रैवल टिप्स
    दिल्ली: नजफगढ़ के ढाबे में फ्रीज में मिला महिला का शव, प्रेमी ने की हत्या दिल्ली पुलिस
    सेंट्रल विस्टा परियोजना: दिल्ली सरकार ने नए PMO के लिए एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव को मंजूरी दी दिल्ली सरकार
    BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे', लैपटॉप और मोबाइल जब्त BBC

    दिल्ली पुलिस

    गणतंत्र दिवस समारोह में टिकट बिक्री से सरकार को हुई 28 लाख रुपये की कमाई केंद्र सरकार
    आफताब ने मिक्सर में पीसी थीं श्रद्धा की हड्डियां, जानें चार्जशीट में क्या-क्या कहा गया दिल्ली
    दिल्ली: ग्रीन कॉरिडोर ने बचाई मरीज की जान, 12 मिनट में AIIMS से फोर्टिस पहुंचा दिल  दिल्ली
    दिल्ली: नशे के लिए पैसे न देने पर पिता की हत्या, गिरफ्तार दिल्ली

    क्राइम समाचार

    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी पर ईरानी महिला ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज राखी सावंत
    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को बताया 'गोल्ड डिगर', आरोपों का किया खंडन सुकेश चंद्रशेखर
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    गुरूग्राम: नशीला पदार्थ पिलाकर मॉल की पार्किंग में महिला से रेप, नौकरी के लिए बुलाया था हरियाणा
    दिल्ली: पश्चिम विहार में ऑफिस से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या दिल्ली
    छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार स्वाति मालीवाल
    दिल्ली: महिला आयोग की अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं, छेड़छाड़ के बाद सड़क पर घसीटा गया दिल्ली
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023