Page Loader
दिल्ली: नजफगढ़ के ढाबे में फ्रीज में मिला महिला का शव, प्रेमी ने की हत्या
दिल्ली के नजफगढ़ में महिला का शव ढाबे के फ्रीजर में मिला (सांकेतिक तस्वीर: pexels)

दिल्ली: नजफगढ़ के ढाबे में फ्रीज में मिला महिला का शव, प्रेमी ने की हत्या

लेखन गजेंद्र
Feb 14, 2023
05:28 pm

क्या है खबर?

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक महिला की हत्या के बाद उसके शव को ढाबे के फ्रीजर में रखने का मामला सामने आया है। महिला की तीन दिन पहले हत्या की गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर ढाबा मालिक साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। ढाबा मालिक और महिला के बीच संबंध बताए जा रहे हैं। महिला उत्तम नगर की रहने वाली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

हत्या

किसी दूसरी महिला से शादी करने वाला था साहिल- दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस के अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया, "आरोपी साहिल गहलोत दूसरी महिला से शादी करने वाला था। जब इस बात की जानकारी उसकी प्रेमिका को हुई तो उसने इस बात का विरोध किया और उससे भिड़ गई। महिला ने गहलोत पर शादी का दबाव बनाया। इससे गुस्साए गहलोत ने प्रेमिका की हत्या कर दी और उसके शव को ढाबे के फ्रीजर में छिपा दिया।" पुलिस का कहना है कि महिला के परिवार का पता लगाया जा रहा है।