NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: अब खुल सकेंगे स्कूल-कॉलेज और जिम, कार में अकेले व्यक्ति के लिए मास्क जरूरी नहीं
    अगली खबर
    दिल्ली: अब खुल सकेंगे स्कूल-कॉलेज और जिम, कार में अकेले व्यक्ति के लिए मास्क जरूरी नहीं
    दिल्ली में अब खुल सकेंगे स्कूल-कॉलेज और जिम

    दिल्ली: अब खुल सकेंगे स्कूल-कॉलेज और जिम, कार में अकेले व्यक्ति के लिए मास्क जरूरी नहीं

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 04, 2022
    12:51 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी के कारण बनी स्थितियों में सुधार आने के बाद दिल्ली में प्रतिबंध कम होने लगे हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने बैठक कर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और जिम खोलने की अनुमति दे दी है।

    बैठक में फैसला लिया गया कि नाइट कर्फ्यू अभी जारी रहेगा, लेकिन इसकी अवधि एक घंटे घटाकर रात को 11 से सुबह 5 बजे तक कर दी गई है।

    दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू पहले ही हट चुका है।

    दिल्ली

    चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे स्कूल

    सूत्रों ने बताया कि 9वीं-12वीं कक्षा तक के स्कूल 7 फरवरी से खुल जाएंगे। जिन अध्यापकों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें स्कूल में पढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं उच्च शिक्षा के संस्थान कोविड प्रोटोकॉल के तहत खुल सकेंगे।

    DDMA ने सभी कार्यालयों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालिन होने की अनुमति दे दी है।

    इसके साथ ही अब कार में अकेले जा रहे व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा।

    कोरोना वायरस

    दिल्ली में संक्रमण की क्या स्थिति?

    गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बीते दिन कोरोना के 2,668 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हुई है।

    इसी के साथ यहां अब तक कुल 18,38,647 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 13,630 सक्रिय मामले हैं, 17,99,085 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं और 25,932 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण जान गंवानी पड़ी है।

    बीते दिन यहां पॉजिटिविटी रेट 4.3 प्रतिशत दर्ज की गई।

    दिल्ली

    जनवरी में मिले 3.82 लाख मरीज

    दिल्ली में बीते महीने कोरोना वायरस संक्रमण के 3.82 लाख से अधिक मामले सामने आए थे। यह संख्या इससे पहले के आठ महीनो में दर्ज हुए कुल मामलों से अधिक है।

    जनवरी में दिल्ली में 758 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी। यह संख्या पिछले साल जून के बाद से सबसे ज्यादा है।

    पिछले कुछ दिनों से यहां पॉजिटिविटी रेट में गिरावट देखी गई है, जिस कारण नए मामले कम हुए हैं।

    जानकारी

    जून के बाद जनवरी में सबसे ज्यादा मौतें

    दिल्ली में बीते महीने पिछले साल जून के बाद सबसे ज्यादा मौतें हुईं। जून में 740 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। यह पहली बार था, जब दिल्ली में एक महीने में कोरोना के कारण 100 से अधिक मौतें हुई थीं।

    कोरोना वायरस

    देश में कोरोना से पांच लाख से अधिक मौतें

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,49,394 नए मामले सामने आए और 1,072 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,19,52,712 हो गई है। इनमें से 5,00,055 लोगों की मौत हुई है।

    सक्रिय मामलों की संख्या लगातार 10वें दिन कम होकर 14,35,569 हो गई है।

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण देश तीसरी लहर का सामना कर रहा है।

    अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में सर्वाधिक मौतें हुई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार
    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर
    कौन हैं अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जिनकी 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में हुई गिरफ्तारी? हरियाणा
    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर

    दिल्ली

    अगर लोग नियमों का पालन करें तो दिल्ली में नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: DDMA की बैठक में लॉकडाउन नहीं लगाने का निर्णय, बढ़ाई जा सकती है कुछ पाबंदियां अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: कोरोना वायरस की चपेट में आए 1,000 से अधिक पुलिसकर्मी और 43 जेलकर्मी दिल्ली पुलिस
    दिल्ली में कोरोना की संशोधित गाइडलाइंस जारी, बंद होंगे सभी निजी कार्यालय और बार अरविंद केजरीवाल

    कोरोना वायरस

    प्लास्टिक सतह पर 8 दिन से अधिक जिंदा रह सकता है ओमिक्रॉन वेरिएंट- अध्ययन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 2.86 लाख संक्रमित, लगातार तीसरे दिन घटे सक्रिय मामले कोरोना वायरस के मामले
    ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट BA.2 के बारे में अभी तक क्या-क्या पता है? कोरोना का नया स्ट्रेन
    दिल्ली में हटाया गया वीकेंड कर्फ्यू और ऑड-ईवन नियम, खुलेंगे रेस्टोरेंट और सिनेमा हॉल दिल्ली

    महामारी

    कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लगने के 9 महीने बाद दी जाएगी 'प्रिकॉशन डोज'- NHA भारत की खबरें
    महाराष्ट्र विधानसभा में कोरोना वायरस का प्रकोप, 2 मंत्रियों सहित 55 लोग निकले संक्रमित महाराष्ट्र
    कोरोना: दुनिया में लगातार दूसरे दिन 10 लाख से अधिक मामले, कई देशों में टूटा रिकॉर्ड अमेरिका
    भारत में हुई कोरोना महामारी की तीसरी लहर की शुरुआत, जानिए कब पहुंचेगी चरम पर दक्षिण अफ्रीका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025