NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अरविंद केजरीवाल और आतिशी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है मामला 
    अगली खबर
    अरविंद केजरीवाल और आतिशी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है मामला 
    क्राइम ब्रांच की टीम अरविंद केजरीवाल और आतिशी के घर नोटिस देने पहुंची है

    अरविंद केजरीवाल और आतिशी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है मामला 

    लेखन आबिद खान
    Feb 03, 2024
    11:38 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल और मंत्री आतिशी के घर नोटिस देने पहुंची है।

    यह मामला केजरीवाल और आतिशी के उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था।

    बता दें कि इससे पहले 2 जनवरी को भी क्राइम ब्रांच की टीम दोनों नेताओं के आवास पर गई थी।

    मामला

    क्या है मामला?

    दरअसल, कुछ दिन पहले केजरीवाल ने कहा था, "भाजपा ने हमारे 7 विधायकों से संपर्क किया और कहा कि हम कुछ दिनों के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ देंगे। 21 विधायकों से बात हो चुकी है। हम AAP की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ सकते हैं। 25 करोड़ रुपये देंगे और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़वा देंगे।"

    भाजपा ने इस बयान के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की थी।

    आतिशी

    आतिशी ने भी लगाए थे आरोप

    दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, "भाजपा AAP के विधायकों को 25 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है। रिकॉर्डिंग में एक भाजपा नेता AAP विधायक से कह रहा है कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 21 विधायकों को खरीद लिया जाएगा और सरकार को गिरा दिया जाएगा। यही भाजपा के काम करने का तरीका है। उन्होंने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश में सरकारें गिरा दी हैं।"

    शिकायत

    भाजपा ने की थी पुलिस में शिकायत

    आतिशी और केजरीवाल के आरोपों के खिलाफ दिल्ली भाजपा ने 30 जनवरी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी।

    भाजपा ने विधायकों को प्रलोभन देने के आरोपों की विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग की।

    इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम केजरीवाल और आतिशी के आवास पर पहुंची थी, लेकिन दोनों मौजूद नहीं थे। वहां मौजूद अधिकारियों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया था।

    शराब घोटाला

    शराब घोटाले में भी घिरे हैं केजरीवाल 

    केजरीवाल के नाम दिल्ली के शराब घोटाले में भी सामने आया है। उन पर घोटाले से जुड़े एक आरोपी से बात करने और मिलने का आरोप है।

    इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कई बार केजरीवाल को समन जारी कर चुकी है, लेकिन वे एक बार भी पेश नहीं हुए हैं।

    केजरीवाल का कहना है कि ED उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है। इसी घोटाले में मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह पहले से ही जेल में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    भाजपा समाचार
    आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली पुलिस

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अरविंद केजरीवाल

    चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, किस नेता ने क्या कहा?  चंद्रयान-3
    मोदी डिग्री मानहानि मामला: अरविंद केजरीवाल को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका  नरेंद्र मोदी
    AAP ने खारिज किया प्रवक्ता का बयान, कहा- अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं INDIA
    केजरीवाल ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया; कैसे चलेगा INDIA गठबंधन? मध्य प्रदेश

    भाजपा समाचार

    राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 22 नए मंत्रियों ने ली शपथ राजस्थान
    IIT-BHU छात्रा से गैंगरेप मामले में गिरफ्तारी, आरोपियों के भाजपा से जुड़े होने पर भड़का विपक्ष  बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
    #NewsBytesExplainer: लोकसभा चुनाव के नजरिए से अभी NDA और INDIA की क्या स्थिति? कांग्रेस समाचार
    व्यावसायिक घरानों ने भाजपा को दिया सबसे अधिक चंदा, कांग्रेस दूसरे नंबर पर भी नहीं एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स

    आम आदमी पार्टी समाचार

    राघव चड्ढा को खाली करना पड़ सकता है सरकारी बंगला, कोर्ट बोला- कब्जे का अधिकार नहीं राघव चड्ढा
    दिल्ली: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर ED का छापा, जानें मामला अमानतुल्लाह खान
    AAP का आरोप, भाजपा के इशारे पर संजय सिंह की हत्या की साजिश रच रही ED भाजपा समाचार
    शराब नीति मामला: AAP को आरोपी बना सकती है ED, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी  सुप्रीम कोर्ट

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: फर्जी वीजा बनाने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से संबंध दिल्ली
    क्या है दिल्ली में स्विस महिला की हत्या का मामला और क्यों मानव तस्करी का शक?  दिल्ली
    केरल में धमाकों के बाद दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई दिल्ली
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 नवंबर से होगी शुरू, एक सप्ताह में ऐसे करें तैयारी परीक्षा तैयारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025