Loading...
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में सुधार, AQI 299 पर आया
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार आया है

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में सुधार, AQI 299 पर आया

लेखन आबिद खान
Nov 11, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

दिवाली के बाद खराब हुई दिल्ली की हवा की गुणवत्ता अब धीरे-धीरे सुधर रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 7 बजे राष्ट्रीय राजधानी का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 299 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि, कई निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। AIIMS के आसपास आज सुबह AQI 322 दर्ज किया गया।

इलाके

कहां-कितना रहा AQI?

छावला में सबसे ज्यादा 396 AQI दर्ज किया गया। इसके बाद चांदनी चौक में 379, DTU और IIT दिल्ली में 375 और नॉर्थ कैंपस में 374 AQI दर्ज किया गया।

इसके अलावा ITO में 367, बुराड़ी क्रॉसिंग में 362, NSUT जाफरपुर में 351, CRRI मथुरा रोड में 348, पंजाबी बाग में 341, JNU में 339, विवेक विहार में 326, जहांगीरपुरी में 320, बुराड़ी में 315, आनंद विहार और बवाना में 304 और RK पुरम में 300 दर्ज किया गया।

NCR

क्या है NCR का हाल?

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की बात करें तो ग्रेटर नोएडा का AQI 240 रहा, जबकि नोएडा का AQI 278 दर्ज किया गया। ये दोनों ही 'खराब' श्रेणी में आते हैं।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, गुरुग्राम में AQI 292 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

इससे एक दिन पहले यानी 10 नवंबर को दिल्ली का AQI 307 दर्ज किया गया था, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

ADVERTISEMENT